फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath disaster six year complete smriti van yojana

केदारनाथ आपदा की बरसी : अनूठी योजना, देवभूमि आइए, पूर्वजों की याद में बनाएं स्मृति वन

Sun, 16 Jun 2019 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 Jun 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
kedarnath disaster six year complete smriti van yojana
प्रतीकात्मक

देवभूमि में आइए और अपने पूर्वजों की याद में स्मृति वन बनाने में योगदान कीजिए। पर्यटन विभाग का यह संदेश तीर्थयात्रियों के लिए है। केदारनाथ आपदा की बरसी पर रविवार को स्मृति वन की अनूठी योजना की पर्यटन विभाग सात जिलों में शुरुआत करने जा रहा है। इस योजना में तीर्थयात्रियों को दो हजार रुपये स्मृति वन काउंटर पर जमा कराने होंगे। इसके बाद, वह अपने पूर्वजों की याद में पौधरोपण कर सकेगा।

विज्ञापन


योजना के लिए सात जिलों में जमीन का बाकायदा बंदोबस्त कर लिया गया है। तीर्थयात्रियों से पौध के लिए जो शुल्क लिया जाएगा, उसे स्वयं सहायता समूहों को दिया जाएगा। स्वयं सहायता समूह ही स्मृति वन को बनाने से लेकर उसकी देखरेख का सारा काम करेंगे। समूहों को हर हफ्ते रोपे गए पौधे की फोटो खींचकर उसे स्मृति वन के मोबाइल एप पर डाउनलोड करना होगा। दूसरी तरफ, सरकार केदारनाथ में भी स्मृति वन निर्माण की योजना पर काम कर रही है। इस संबंध में पर्यटन मंत्री ने कुछ दिन पहले ही केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात की है।
विज्ञापन


स्मृति वन के लिए किस जिले में कहां भूमि
चमोली-भूमि वन पंचायत दिगोली, ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 57 निकट बाटूला, क्षेत्रफल एक हेक्टेयर, पौड़ी-भूमि गंगा वाटिका, श्रीयंत्र टापू, क्षेत्रफल 2800 स्क्वायर मीटर, देहरादून-भूमि ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग बाईपास, नटराज चौक से आरटीओ के  दायीं ओर लाल पानी कक्ष नंबर दो, क्षेत्रफल दो हेक्टेयर, हरिद्वार-भूमि भारतीय वन प्रभाग के अंतर्गत दक्ष दीप गंगा वाटिका, क्षेत्रफल दो हेक्टेयर, उत्तरकाशी-भूमि द्वारी हार्टीकल्चर फार्म, भटवारी चौक, क्षेत्रफल डेढ़ हेक्टेयर, रुद्रप्रयाग-भूमि रतूड़ा, रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ मार्ग पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed