फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Thar is providing tour to special tourists CS is angry orders of investigation

Kedarnath Dham: खास यात्रियों को सैर करा रही थार...मुख्य सचिव नाराज, दिए जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Sun, 09 Jun 2024 11:41 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Jun 2024 11:41 AM IST
सार

Kedarnath Dham News: 31 मई को सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचाई गई एसयूवी के संचालन व देखरेख के बारे में अभी तक प्रशासन ने कोई नियम नहीं बनाए हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Thar is providing tour to special tourists CS is angry orders of investigation
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीमार और घायल यात्रियों की सुविधा के लिए केदारनाथ लाई गई एसयूवी थार से खास मेहमानों को मंदिर तक ले जाने का मामला विवादों में आ गया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए। डीएम सौरभ गहरवार के मुताबिक, जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने इस मामले की पड़ताल की तो यह खुलासा हुआ कि केदारनाथ पहुंचाई गई एसयूवी के संचालन के लिए अभी तक कोई मानक तय नहीं हो पाए हैं। प्रशासन का तर्क है कि धाम में एसयूवी का इस्तेमाल बीमार, घायल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाने और रेफर की स्थिति में हेलिपैड तक ले जाने के लिए किया जाएगा। लेकिन, शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एसयूवी से वीआईपी यात्री उतर रहे हैं। ये यात्री कौन हैं और कहां से आए थे, इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


31 मई को सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचाई गई एसयूवी के संचालन व देखरेख के बारे में अभी तक प्रशासन ने कोई नियम नहीं बनाए हैं। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, लोनिवि को वाहनों को धाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसके बाद धाम में कौन वाहनों का संचालन कर रहा है और कौन-कौन सवारी कर रहे हैं, कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kedarnath: हिमालय क्षेत्र में हुआ हिमस्खलन, खाई में समाया बर्फ का गुबार, यात्रियों ने कैमरे में कैद की घटना

तीर्थ पुरोहितों ने भी केदारनाथ में एसयूवी के संचालन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं बेहतर करनी थीं, तो एंबुलेंस पहुंचाते, जिससे बीमार, घायल को समय पर उचित इलाज मिलता। उन्होंने हटाने की मांग की है।

जिसने अनुमति दी, उस पर सख्त कार्रवाई होगी: मुख्य सचिव
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि पर्यटन विभाग ने केदारनाथ में बीमार और घायलों की सुविधा के लिए दो थार की व्यवस्था की। लेकिन एक वीडियो में थार से सामान्य लोगों को ले जाता दिखाया गया है। यह बहुत गलत है, जिलाधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं कि सामान्य यात्रियों को थार में नहीं ले जाया जाएगा। ये केवल बीमार और घायल व्यक्तियों के लिए हैं। जिसने भी सामान्य व्यक्ति को थार में ले जाने की अनुमति दी है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

केदारनाथ में थार के संचालन को लेकर अभी तक कोई एसओपी जारी नहीं हुई है। मानवीय दृष्टिकोण को देखते हुए बीमार और घायल यात्रियों के लिए वाहन का उपयोग किया जा रहा है।
-योगेंद्र सिंह, सीईओ, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed