फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham security of golden sanctum sanctorum depends on 12 soldiers only

Kedarnath: शीतकाल में धाम के स्वर्णमंडित गर्भगृह की सुरक्षा 12 जवानों के भरोसे, दे रहे 12-12 घंटे की ड्यूटी

Mon, 27 Nov 2023 10:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Nov 2023 10:52 PM IST
सार

बीते वर्ष शीतकाल में मंदिर की सुरक्षा को लेकर शासन को पत्र लिखकर केदारनाथ में आईटीबीपी की तैनाती के लिए कहा था। तब, जनवरी से अप्रैल तक आईटीबीपी की एक प्लाटून तैनात की गई थी।

विज्ञापन
Kedarnath Dham security of golden sanctum sanctorum depends on 12 soldiers only
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा सिर्फ 12 पुलिस व पीएसी जवानों के भरोसे है। कपाट बंद होने के बाद से ये जवान दो-दो शिफ्ट में 12-12 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। लेकिन शासन, प्रशासन द्वारा केदारनाथ के स्वर्णमंडित गर्भगृह व मंदिर सहित वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की सुरक्षा का कोई खाका नहीं बनाया है। इस बार अभी तक आईटीबीपी भी धाम में तैनात नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बीते वर्ष शीतकाल में मंदिर की सुरक्षा को लेकर शासन को पत्र लिखकर केदारनाथ में आईटीबीपी की तैनाती के लिए कहा था। तब, जनवरी से अप्रैल तक आईटीबीपी की एक प्लाटून तैनात की गई थी। लेकिन इस वर्ष केदारनाथ के कपाट बंद होने के दस दिन बाद भी शासनस्तर पर आईटीबीपी की तैनाती को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


Global Investors Summit: आठ दिसंबर को देहरादून आएंगे पीएम मोदी, करेंगे निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का कहना है कि केदारनाथ मंदिर व केदारपुरी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। सरकार को वहां पुलिस के साथ आईटीबीपी या सेना की टुकड़ी जल्द तैनात करनी चाहिए। धाम में पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्य दिसंबर में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। इन दिनों धाम में डीडीएमए सहित कई कार्यदायी संस्थाओं के 350 से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं।

कपाट बंद होने के बाद से केदारनाथ में 15 पुलिस-पीएसी के जवान तैनात हैं। पूरे शीतकाल में रोस्टर के हिसाब से धाम में जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस हेड क्वार्टर से केदारनाथ में आईटीबीपी की तैनाती को लेकर शासन को पत्र भेजा गया है।
- डाॅ. अशोक विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed