फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Passenger fights with helicopter company employees over ticket one employee hand fractured

Kedarnath Dham: टिकट को लेकर हेली कंपनी के कर्मचारियों से यात्री ने की मारपीट, एक कर्मी का हाथ टूटा

Thu, 30 May 2024 06:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 May 2024 06:23 PM IST
सार

हेलिकॉप्टर टिकट को लेकर यात्री और कर्मचारी के बीच बहस काफी बढ़ गई, जो गाली-गलौज, धक्कामुक्की से मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान यात्री के धक्के से हेली कंपनी का एक कर्मचारी जमीन पर जा गिरा, जिससे उसके हाथ पर गंभीर चोट आई।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Passenger fights with helicopter company employees over ticket one employee hand fractured
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर टिकट को लेकर एक यात्री की हेली कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट हो गई। इस दौरान हेली कंपनी का एक कर्मचारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रशासन व पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता के बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


बुधवार अपराह्न बाद लगभग चार बजे एमआई-26 हेलिपैड पर क्रिस्टल कंपनी के टिकट काउंटर कैंप में एक यात्री की कर्मचारियों से टिकट को लेकर बहस होने लगी। बताया जा रहा है कि यात्री स्वयं को किसी वीआईपी का रिश्तेदार होना बता रहा था और हेली कंपनी कर्मचारियों से केदारघाटी जाने के लिए टिकट की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षो में बहस काफी बढ़ गई, जो गाली-गलौज, धक्कामुक्की से मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान यात्री के धक्के से हेली कंपनी का एक कर्मचारी जमीन पर जा गिरा, जिससे उसके हाथ पर गंभीर चोट आई। सूचना पर सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट अंकित रावत अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल कर्मचारी को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां जांच में उसका हाथ फ्रैक्चर होना पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुलह समझौता करने के बाद मामले को खत्म
वहीं, पीड़ित पक्ष ने आरोपी यात्री के खिलाफ पुलिस में पत्र भी दिया। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इधर, हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि प्रशासन के माध्यम से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी गई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  चार जून के बाद प्रशासनिक फेरबदल के आसार, कुछ अफसरों के प्रदर्शन से नाखुश सीएम

इसाथ ही इस प्रकार की घटनाएं केदारघाटी और केदारनाथ हेलिपैड पर पुन: न हो, इसके लिए सभी हेली कंपनी प्रबंधन को निर्देशित किया गया है। केदारनाथ पुलिस चौकी प्रभारी मंजुल रावत ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से माफी मांगी और सुलह समझौता करने के बाद मामले को खत्म किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed