फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath dham Khetarpal Lord Baikunth Bhairavnath doors closed for winter

Kedarnath: जयकारों से गूंजी केदारपुरी, बाबा केदार के क्षेत्रपाल भगवान भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Tue, 29 Oct 2024 07:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Oct 2024 07:13 PM IST
सार

Kedarnath Dham: भगवान भैरवनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Kedarnath dham Khetarpal Lord Baikunth Bhairavnath doors closed for winter
भगवान भैरवनाथ के कपाट बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल भगवान भुकुंट भैरवनाथ के कपाट मंगलवार को पूजा-अर्चना और यज्ञ-अनुष्ठान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। केदारनाथ धाम के कपाट आगामी तीन नवंबर को भैयादूज के पर्व पर बंद किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसी दिन बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। चार नवंबर को डोली रामपुर से रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी और पांच नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह की शीतकालीन पूजा के लिए विराजमान हो जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग सहित अन्य हक-हकूकधारी दोपहर 11.30 बजे भैरवनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पर आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना की गई। साथ ही सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली का 'भ्रम' मुहूर्त: गंगासभा और चारधाम में एक को मनेगी दिवाली, जानिए ज्योतिषाचार्यों के क्या हैं मत

इस मौके पर मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने परंपरानुसार सभी परंपराओं का निर्वहन करते हुए आराध्य भैरवनाथ जी का श्रृंगार करते हुए उन्हें भोग लगाया। इस मौके पर भगवान अपने पश्वा पर अवतरित हुए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।

ठीक 1.30 बजे भगवान भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए। इस मौके पर पूरा क्षेत्र आराध्य के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि भगवान भैरवनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि भगवान भैरवनाथ केदारनाथ धाम की रक्षा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed