{"_id":"5afd35334f1c1b5c798b4954","slug":"kedarnath-dham-helicopter-ticket-on-black-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस के टिकट ब्लैक करने पर एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस के टिकट ब्लैक करने पर एक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 17 May 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
kedarnath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेलीकॉप्टर सेवा के टिकट ब्लैक करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसका सहयोगी फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि विगत 15 मई को हेली कंपनी यूटीएयर के फाटा हेलीपैड पर टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक विजय सिंह राणा व उसका एजेंट प्रतापा वेंकटा सुब्रह्मण्यम वारा प्रसाद, विशाखापट्टनम से यादव ट्रेवल्स के एजेंट पीएस राजू के साथ 33 यात्रियों को केदारनाथ दर्शन के लिए लाया था। दल द्वारा एजेंट को 2 लाख 30 हजार रुपये दिए गए थे, लेकिन एजेंट 80 हजार रुपये और देने की मांग करने लगा।
विज्ञापन
इस पर हेलीपैड प्रभारी ने प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक मीणा के निर्देश पर सीओ अभय कुमार और गुप्तकाशी व फाटा चौकी प्रभारी ने दोनों आरोपियों के विरुद्घ चौकी फाटा में मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रतापा वैंकटा सुब्रह्मण्यम वारा प्रसाद के कब्जे से 50 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
उसका साथी विजय सिंह राणा अभी हत्थे नहीं चढ़ा है। कुछ दिन पूर्व अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन की ओर से पुलिस महानिदेशक को केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेली कंपनियों के टिकट ब्लैक किए जाने की शिकायत मिली थी। इसके तहत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग व एसपी हरिद्वार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। यह टीम हेली सेवाओं की सभी गतिविधियों पर नजर रखेगी।