{"_id":"a5e808db9bae9a7c4a78bd3b47611e39","slug":"kedarnath-destruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ के पुनरुद्धार में लगेंगे दो सीजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ के पुनरुद्धार में लगेंगे दो सीजन
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2013 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारधाम के पुनरुद्धार में अभी दो सीजन और लगेंगे। मैटीरियल को वहां तक पहुंचाना भी बड़ी चुनौती होगी। यह आकलन है केदारनाथ से लौटी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम का।
विज्ञापन
टीम सप्ताह भर पहले मंदिर परिसर के मुआयने के लिए सड़क मार्ग से गई थी। गुप्तकाशी से चापर से मंदिर परिसर पहुंची। लगभग डेढ़ दिन के आकलन का नतीजा प्री-लिमिनरी रिपोर्ट के रूप में एएसआई के डीजी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
केदारधाम गई टीम में कुल आठ विशेषज्ञ शामिल थे। इनमें एएसआई समेत वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलाजी, आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक भी थे। एएसआई के विशेषज्ञों ने मंदिर और परिसर का जायजा लिया। पुनरीक्षण के लिए पूर्व में यहां गई एएसआई की टीम के खींचे गए मंदिर के चित्रों का भी सहारा लिया गया।
विज्ञापन
कई दिन से हो रही बारिश
सूत्रों की मानें तो यहां कई दिन से बारिश हो रही है। नुकसान ईशानेश्वर मंदिर समेत केदारनाथ मंदिर की दीवारों को हुआ है। एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद् (दून सर्किल) अतुल भार्गव के अनुसार जीएसआई के मलबे को हटाने की कार्रवाई के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी। उधर, जीएसआई के डीडीजी टीएस पांगती के मुताबिक टीम लौटी है, लेकिन अभी पूरी रिपोर्ट नहीं मिल पाई है।
खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें