फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath by-election: BJP will organize conferences of three major sections read All Updates in hindi

Kedarnath By-Election: तीन प्रमुख वर्ग सम्मेलन करेगी भाजपा, सीएम समेत सभी स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय

Wed, 06 Nov 2024 09:14 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Nov 2024 09:14 AM IST
सार

केदारनाथ उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। उधर कांग्रेस ने भी चुनाव को लेकर कमर कस ली है।

विज्ञापन
Kedarnath by-election: BJP will organize conferences of three major sections read All Updates in hindi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में सबसे बड़ी जीत के उद्देश्य से भाजपा केदारनाथ प्रवासियों के अतिरिक्त तीन प्रमुख वर्ग सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। मुख्यमंत्री समेत सभी स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने अल्मोड़ा मे हुए बस हादसे के कांग्रेसी आरोपों को राजनैतिक बताते हुए राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को सादगी से मनाने की पहल का स्वागत किया। भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि केदारनाथ में पार्टी कार्यकर्ता बूथ एवं पन्ना स्तर पूरी सक्रियता से प्रचार अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रवासियों को मतदान के लिए प्रेरित करेगी पार्टी
पार्टी का लक्ष्य मतदान प्रतिशत में वृद्धि करते हुए अब तक के सर्वाधिक अंतर से जीत हासिल करना है। इसलिए पार्टी वहां महिला, अनुसूचित जाति एवं पूर्व सैनिकों के तीन बड़े सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। विभिन्न शहरों में प्रवासी सम्मेलन कर पार्टी केदारनाथ के प्रवासियों को मतदान के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Almora Bus Accident: पलक झपकते ही मौत की नींद सो गईं 36 जिंदगियां, जांच में हादसे के पांच कारण आए सामने

देहरादून में तय दो बड़े सम्मेलन में से एक संपन्न किया गया है। वहीं दिल्ली में कल होने वाले प्रवासी सम्मेलन में वह स्वयं प्रतिभाग करने वाले हैं। 10 नवंबर को लुधियाना में भी होने वाले प्रवासी सम्मेलन में भी वह शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 11 से 18 नवंबर तक केदारनाथ विधानसभा में चुनाव की दृष्टि से विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed