फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath by-election 2024 Uttarakhand BJP appoints in-charge and coordinator

Kedarnath By-Election: भाजपा ने कसी कमर...प्रभारी और संयोजक बनाए, पांच कैबिनेट मंत्रियों को भी जिम्मा

Tue, 03 Sep 2024 07:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Sep 2024 07:40 PM IST
सार

Kedarnath by-election 2024: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को केदारनाथ उपचुनाव का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Kedarnath by-election 2024 Uttarakhand BJP appoints in-charge and coordinator
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। बेशक उपचुनाव को लेकर अभी एलान नहीं हुआ है लेकिन पार्टी ने उपचुनाव के लिए प्रभारी और संयोजकों की तैनाती कर दी है। प्रदेश सरकार के पांच-पांच कैबिनेट मंत्रियों को भी उपचुनाव में मंडल प्रवासी बनाया गया है। उन्हें अलग-अलग मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को केदारनाथ उपचुनाव का प्रभारी बनाया गया है। संयोजक की जिम्मेदारी रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी को दी गई है। उनके साथ दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट सह संयोजक की भूमिका होंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, उपचुनाव के लिए विधानसभा समन्वयक के रूप में राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत को भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


Uttarakhand:  प्रदेश में शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश, ठेका संचालकों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी गुप्तकाशी मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ रघुवीर सिंह बिष्ट, ऊखीमठ मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ गजपाल बर्थपाल, अगस्त्यमुनि मंडल में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ वाचस्पति सेमवाल, अगस्त्यमुनि ग्रामीण मंडल में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ विजय कपरवाण एवं सतेराखाल मंडल में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ विक्रम कंडारी को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed