Kedarnath: हादसे के बाद 50 फीसदी कम पहुंचे श्रद्धालु, हेलीकॉप्टर से गए केवल ऑनलाइन बुकिंग वाले तीर्थयात्री
हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना के बाद बुधवार को केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या में पचास फीसदी से भी अधिक कमी देखी गई। यही नहीं, सोनप्रयाग से ही सुबह से धाम जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ में बुधवार को 5637 यात्रियों ने दर्शन किए। पूरे दिनभर मंदिर में यात्रियों की आवाजाही बनी रही। साथ ही धाम में प्रशासन व पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रमण को लेकर तैयारियां भी जोरों पर की जा रही हैं। मंदिर मार्ग व हेलीपैड क्षेत्र में बैरीकेडिंग की गई है।
Helicopter Crash: जन्मदिन पर बहन के साथ बाबा केदार का आशीर्वाद लेने आई थी कुरुती, दोनों को ऐसे खींच ले गई मौत
हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना के बाद बुधवार को केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या में पचास फीसदी से भी अधिक कमी देखी गई। यही नहीं, सोनप्रयाग से ही सुबह से धाम जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी रही। अपराह्न तीन बजे तक सोनप्रयाग से 5 हजार 900 यात्री और गौरीकुंड से 8065 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। भले ही पूरे दिनभर पैदल मार्ग पर हलचल बनी रही। लेकिन बीते दिनों की अपेक्षा आवाजाही में कमी रही।
वहीं, दूसरी तरफ सुबह 6 बजे से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई थी। लेकिन केदारनाथ के एमआई-26 हेलीपैड पर बीते दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ नहीं थी। इधर, केदारघाटी में हेली कंपनियों के द्वारा सिर्फ 19 अक्तूबर की ऑनलाइन बुकिंग वाले यात्रियों को ले जाया गया। जिस कारण हेली कंपनियों के टिकट काउंटरों पर भीड़ नहीं थी।
आठ हेलीकॉप्टर द्वारा कुल 179 शटल की गईं
गुप्तकाशी के ग्राम प्रधान प्रेम सिंह नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष मदन सिंह रावत का कहना है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद हेली कंपनियों ने पहली बार मानकों के तहत हेलीकॉप्टर का संचालन किया है। अगर, यही व्यवस्था पूरे यात्राकाल में बने, तो इस तरह के हादसे नहीं होंगे।
इधर, हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी एवं जिला पर्यटक व सहासिक खेल अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि सभी हेली कंपनियों के द्वारा तिथि के हिसाब से हुई ऑनलाइन बुकिंग वाले यात्रियों को केदारनाथ ले जाया गया और दर्शन कर वापस लाया गया।
इस दौरान आठ हेली कंपनियों के आठ हेलीकॉप्टर द्वारा कुल 179 शटल की गईं, जिसमें 981 यात्री केदारनाथ गए। जबकि 990 यात्री वापस आए। वहीं, 316 यात्री केदारनाथ ही रूक गए। कपाट खुलने के बाद से हेलीकॉप्टर से अभी तक 144832 यात्री केदारनाथ पहुंच चुके हैं। जबकि 143131 यात्री दर्शन कर वापस लौटे हैं। इस दौरान हेलीकॉप्टरों के द्वारा केदारघाटी के अलग-अलग हेलीपैड से केदारनाथ के लिए व वापसी की कुल 27116 शटल की गई हैं।