फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   KC Venugopal held a press conference in Dehradun said there is no factionalism in Uttarakhand Congress

Dehradun: प्रेसवार्ता में बोले वेणुगोपाल, राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हो

Fri, 10 Jul 2026 12:37 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 10 Jul 2026 12:37 PM IST
सार

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को देहरादून पहुंचे थे। आज उन्होंने प्रेसवार्ता में उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चा पर विराम लगा दिया।

विज्ञापन
KC Venugopal held a press conference in Dehradun said  there is no factionalism in Uttarakhand Congress
देहरादून में प्रेसवार्ता करते केसी वेणुगोपाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि राम के नाम पर राजनीति करने वाले अब चढ़ावा चोरी करने लगे हैं। कांग्रेस की मांग है कि इस मामले की जांच एसआईटी से नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में होनी चाहिए। कहा कि बदरीनाथ मंदिर में भी चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, राम मंदिर के नाम पर भाजपा, आरएसएस ने चंदा एकत्रित किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर ट्रस्ट का गठन किया था। लेकिन राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का खुलासा होने पर आज प्रधानमंत्री मौन हैं। इस मामले की एसआईटी से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती है। लिहाजा इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में होनी चाहिए। कांग्रेस लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान इस मामले को मजबूती से उठाएगी।
विज्ञापन


Dehradun: केसी वेणुगोपाल ने ली जिला-महानगर अध्यक्षों की बैठक, कहा-चुनाव जीतने के लिए एकजुटता व अनुशासन जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए वेणुगोपाल ने कहा, उत्तराखंड की जनता सत्ता में बदलाव का मन बना चुकी है। बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, महिला सुरक्षा सहित कई ऐसे मुद्दे हैं, जिससे लोगों को भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा है और चुनाव में इसका जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में खुद मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं और तमाम मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, वियायक प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और सीडब्लूसी सदस्य गुरदीप सप्पल मौजूद रहे।

कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, सभी नेता एकजुट
राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने कहा, दो दिन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला व महानगर अध्यक्षों, अनुषांगिक संगठनों के साथ कई घंटों तक बैठक की। उन्होंने कहा,उत्तराखंड कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। भाजपा की ओर से कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एकजुट होकर चुनाव की लड़ाई लड़ रहे हैं और 2027 में कांग्रेस सत्ता में आएगी।

घोषणा पत्र बनाने को कमेटी हर वर्ग से लेगी राय
कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव के लिए घोषणा पत्र बनाने के लिए कमेटी का गठन करेगी, जो युवाओं, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों, कर्मचारियों के साथ अन्य वर्ग के लोगों से बात कर उनकी राय लेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की राय पर पार्टी श्रेष्ठ घोषणा पत्र तैयार करेगी।

कुछ ही दिन में घोषित होगी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी
राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के सवाल पर कहा, कुछ ही दिन में पीसीसी की घोषणा कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि नई दिल्ली जाने के बाद वेणुगोपाल दो-तीन के भीतर पीसीसी घोषित कर सकते हैं। लंबे समय पीसीसी की इंतजार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed