फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kashmiri students on radar of Indian security agencies

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर देहरादून में पढ़ रहे 10 कश्मीरी छात्र

Sun, 11 Jun 2017 12:36 PM IST
निशांत खनी/ अमर उजाला, देहरादून
निशांत खनी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 11 Jun 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri students on radar of Indian security agencies
indian army

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े दानिश फारूख का नेटवर्क खंगालने में जुटीं सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा एजेंसियों ने देहरादून में दानिश के करीबी 10 कश्मीरी छात्रों को चिह्नित कर लिया है।

विज्ञापन


कालेज की छुट्टियां होने के कारण यह छात्र अभी दून में नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार चिह्नित छात्रों के रोल मॉडल सेना की मुठभेड़ में मारे गए कश्मीर मिलिटेंट ग्रुप कमांडर बुरहान वानी और हिजबुल के शीर्ष कमांडर सबजार अहमद हैं। 
विज्ञापन


आईएमए की पासिंग ऑउट परेड से ठीक पहले देहरादून एक बार फिर से देशभर में सुर्खियों में है। सुर्खियों की वजह देहरादून स्थित पीजी कालेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नालॉजी का बीएससी फाइनल का छात्र दानिश खान है। हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े दानिश ने बुधवार को पुलिस सेना और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दून में पढ़ने वाले ये कश्मीरी छात्र एक दूसरे से जुड़े

Kashmiri students on radar of Indian security agencies
terrorist

दानिश का दून कनेक्शन सामने आने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों जांच में जुटी हुई हैं। एजेंसियों ने दस संदिग्ध कश्मीरी युवाओं को चिह्नित कर लिया है। देहरादून में अलग-अलग कालेजों में पढ़ने वाले यह सभी कश्मीरी छात्र एक-दूसरे से जुड़े हैं।

यह छात्र तराल, बारामूला और हंदवाड़ा के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं। अक्सर मिलते-जुलते भी हैं। 

सूत्रों के मुताबिक चिह्नित छात्रों के रोल मॉडल बुरहान वानी और सबजार अहमद हैं। बुरहान वानी 8 जुलाई 2016 को जम्मू में सेना के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। साथ ही सात आतंकी भी मारे गए थे।

वानी के एनकाउंटर के बाद जम्मू और कश्मीर में दंगे हुए और 51 लोग मारे गए। सबजार अहमद भी 27 मई को एनकाउंटर में मारा गया। दानिश खान सबजार के जनाजे में शामिल था। जनाजे के एक विडियो के आधार पर ही उसकी पहचान हुई। 

2016 में पकड़ा जा चुका है दानिश

Kashmiri students on radar of Indian security agencies
danish

दानिश खान 2016 में हंदवाड़ा में सेना एवं पुलिस पर पथराव करते हुए पकड़ा गया था। तब पुलिस दानिश का रिकार्ड नहीं खंगाल पाई थी। उसके कैरियर को देखते हुए उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।

आतंकी संगठन हिजबुल से जुड़े होने की खबर सामने आने के बाद दानिश फारूख को कालेज से निकला दिया गया है। वह पीजी कालेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नालॉजी में बीएससी का छात्र था। कालेज के डायरेक्टर संजय चौधरी ने बताया कि जब तक उसे क्लीन चिट नहीं मिलती और वह उसका प्रमाण पत्र नहीं लाता उसे कालेज में घुसने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed