फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kashmiri Students get Big relief to not submit Fine for not present in Private College dehradun

कश्मीरी छात्रों को उत्तराखंड सरकार ने दी राहत, कॉलेजों में नहीं जमा कराना होगा फाइन

Mon, 09 Dec 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Dec 2019 10:14 AM IST
सार

  • छात्रों को निजी विवि व कॉलेजों में नहीं जमा कराना होगा फाइन, राज्य सरकार ने दिए निर्देश
  • अनुपस्थित रहने और समय पर फीस जमा न कराने पर दून के निजी संस्थानों ने लगाया था जुर्माना 

विज्ञापन
kashmiri Students get Big relief to not submit Fine for not present in Private College dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में रहकर पढ़ाई करने वाले कश्मीरी छात्रों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद अब छात्रों को निजी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में फाइन जमा नहीं कराना होगा। अनुपस्थित रहने और समय पर फीस जमा न कराने पर दून के निजी संस्थानों ने कश्मीरी छात्रों पर यह जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन


कुछ माह पहले जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के बाद वहां कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई थी। इसके चलते दून में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्र अपने विवि और कॉलेजों में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


इससे पाबंदी के दौरान संस्थानों में उनकी अनुपस्थिति लग गई। वहीं, कई छात्र समय पर अपनी फीस भी जमा नहीं करवा सके। इस पर निजी शैक्षणिक संस्थानों ने उन पर अर्थदंड लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों पर दो हजार से 10 हजार तक का जुर्माना लगाया गया है। जेएंडके स्टूडेंट एसोसिएशन ने इस पर विरोध जताते हुए जुर्माना निरस्त करने की गुहार लगाई थी। एसोसिएशन की मांग पर राज्य सरकार ने सभी निजी विवि और कॉलेजों को छात्रों से जुर्माना न वसूलने के निर्देश दिए हैं। 

जेएंडके स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर कुह्यामी ने बताया कि कई निजी विवि और कॉलेजों ने पहले ही छात्रों से जुर्माना हटा दिया था। अब राज्य सरकार के निर्देश के बाद अन्य कॉलेजों ने भी छात्रों को राहत दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed