फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kashipur suicide Contractor body found hanging on the noose Told himself responsible for suicide in suicide note

Uttarakhand: साथी ने एक घंटे किया कमरे के बाहर इंतजार, गेट न खोलने पर खिड़की से झांककर देखा तो ऐसे हाल में था ठेकेदार

Wed, 13 Jul 2022 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Jul 2022 09:30 AM IST
सार

काशीपुर में एक ठेकेदार का फंदे पर लटका शव मिला है। ठेकेदार ने सुसाइड नोट में खुद को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव भाई को सौंप दिया है।

विज्ञापन
kashipur suicide Contractor body found hanging on the noose Told himself responsible for suicide in suicide note
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

काशीपुर की ग्राम ढकिया में क्रिकेट एकेडमी का निर्माण कर रहे ठेकेदार का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। युवक के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 11 बजे कुंडेश्वरी पुलिस को अपना घर सोसायटी के गार्ड मोहन सिंह और प्रदीप ने सूचना दी कि कॉलोनी के ए-12 क्वार्टर में एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ है। चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


जांच में युवक की शिनाख्त दक्षिण दिल्ली के नांगलोई स्थित लक्ष्मी पार्क निवासी रोहित कुमार (34) पुत्र कदम पाल के रूप में हुई है। रोहित अपने मित्र भिंड, मुरैना (एमपी) निवासी अभिषेक के साथ अपना घर कॉलोनी में किराये पर रहकर ढकिया नंबर दो में ठेके पर क्रिकेट अकादमी बनाने का काम कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित अविवाहित था। साथी अभिषेक ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह काम से खेल मैदान में गया था। वहां से साढ़े नौ बजे लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। उसने आवाज लगाई और रोहित के मोबाइल पर कॉल की लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। 

एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव भाई निशांत को सौंप दिया है। 

एक घंटे तक कमरा खुलने का इंतजार करता रहा अभिषेक
रोहित का कमरा बंद होने के कारण उसका साथी अभिषेक एक घंटे तक बाहर खड़े रहकर दरवाजा खुलने का इंतजार करता रहा। अभिषेक ने बताया कि काफी देर तक कॉल करने के बाद भी जब रोहित के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसने दिल्ली में रहने वाले रोहित के भाई निशांत को कॉल लगाई। 

निशांत ने संभावना जताई कि वह नहा रहा होगा। रोहित की देर तक नहाने की आदत है। एक घंटे बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया जहां रोहित का शव पंखे से लटका हुआ था। 

किरायेदारों का नहीं कराया था सत्यापन
अपना घर सोसायटी के ए-12 क्वार्टर में रोहित और उसका साथी अभिषेक बीती 25 जून से किराये पर रह रहे थे लेकिन कॉलोनी के लोगों को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मकान मालिक ने दोनों किराएदारों का सत्यापन भी नहीं कराया था। कॉलोनी के लोगों का कहना था कि कई लोगों ने अपने मकान किराये पर दिए हुए हैं लेकिन किरायेदारों के सत्यापन नहीं कराए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed