{"_id":"5cfbdb75bdec22074e0149c3","slug":"kashipur-coaching-center-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः कोचिंग इंस्टीट्यूट में भड़की आग, इंस्टीट्यूट में नहीं थे आग बुझाने के उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः कोचिंग इंस्टीट्यूट में भड़की आग, इंस्टीट्यूट में नहीं थे आग बुझाने के उपकरण
Sat, 08 Jun 2019 09:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 08 Jun 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुमंजिली इमारतों में कोचिंग इंस्टीट्यूट चला रहे लोगों ने सूरत हादसे से भी कोई सबक नहीं लिया है। शनिवार को रामनगर रोड स्थित एक इमारत के द्वितीय तल पर स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लग गई। कोचिंग के लिए पहुंचे छात्र-छात्राओं ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस इंस्टीट्यूट में आग बुझाने के उपकरण न होने की बात सामने आई है। हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
रामनगर रोड पर ग्राम भगवंतपुर निवासी निर्मल सिंह का शॉपिंग कांप्लेक्स है। इस कांपलेक्स के प्रथम तल पर रेस्टोरेंट है जबकि द्वितीय तल पर आवास विकास कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने वीजा प्रोसेसिंग के अलावा आइलेट्स (आईईएलटीएस) का कोचिंग इंस्टीट्यूट खोला हुआ है। यहां दो सौ से अधिक छात्र-छात्राएं कोचिंग ले रहे हैं। दूसरे तल पर वेंटिलेशन की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही सेंटर संचालकों की ओर से अग्निशमन के कोई उपाय किए गए हैं। शनिवार को सुबह करीब नौ बजे इंस्टीट्यूट के कार्यालय से धुआं उठता दिखाई दिया। इसी बीच कोचिंग लेने वाले करीब सौ छात्र-छात्राएं वहां पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
गेट खुलते ही आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग रिशेप्सन के अलावा इंस्टीट्यूट के दूसरे हिस्सों में भी फैलने लगी। छात्र-छात्राओं ने पानी का पाइप लगाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल टीम के पहुंचने से पूर्व ही आग बुझाई जा चुकी थी। एफएसओ जगदीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि आग लगने के कारण ज्ञात नहीं हो सके थे। लेकिन इंस्टीट्यूट संचालकों द्वारा अग्नि संरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए थे और न ही इस भवन में वेंटिलेशन का कोई इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन