फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Karva Chauth was celebrated with great joy in Pachhadun

Dehradun News: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

Mon, 21 Oct 2024 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth was celebrated with great joy in Pachhadun
Iव्रतियों ने दिनभर घरों में की पूजा-अर्चना, रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद किया पारणI
विज्ञापन


पछवादून में करवा चौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। शृंगार से सजी-धजीं महिलाओं ने घरों में करवा माता, गणेश पूजन करने के साथ अपने परिवार और मित्र महिलाओं के साथ फोटो खिंचवाई। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पारण किया।

महिलाओं ने सूर्योदय के साथ सरगी खाकर व्रत की शुरुआत की। दिनभर घरों में पूजा-अर्चना हुई। तरह-तरह के पकवान बने। महिलाओं ने समूह में करवा माता की कथा भी सुनी। इसके बाद चांद निकलने का इंतजार होता रहा। चांद निकलते के बाद महिलाओं ने जल चढ़ाए और पति की आरती के बाद व्रत तोड़ा। इस दौरान सभी परिवारों में उत्साह का वातावरण बना रहा। बहुत से पतियों ने अपनी पत्नी को उपहार दिए।
विज्ञापन




सेलाकुई नगर के मेन बाजार, हरिपुर, जमनपुर, कैनाल रोड, बायखाला आदि क्षेत्रों में करवा चौथ धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं ने शृंगार कर करवा माता की पूजा व कथा सुनीं। इस मौके पर घर के आंगन में करवा माता स्वरूप कलश की स्थापना की गई थी। महिलाओं ने बायखाला स्थित मंदिर प्रांगण में पूजा की। रात में चंद्रमा के दर्शन व अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिया में महिलाओं ने घरों में पूजा-अर्चना की और कथा का पाठ किया। एक दूसरे के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान उप प्रधान अमन कौर, विजिया सब्बरवाल, रीना चौहान, संगीता सब्बरवाल, किरण कोहली, नीतू मेहता, शिवानी अग्रवाल, मोनिका, विनीता चौहान, रूचि, ऋतिका सेठी, ईशा अरोडा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed