{"_id":"5da80bf08ebc3e014232871f","slug":"karva-chauth-2019-women-detainees-in-jail-will-saw-husband-in-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ व्रत 2019: जेल में महिला बंदी दिन में करेंगी पति का दीदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ व्रत 2019: जेल में महिला बंदी दिन में करेंगी पति का दीदार
Thu, 17 Oct 2019 12:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:07 PM IST
सार
- जिला कारागार प्रशासन ने कराई करवाचौथ मनाने की तैयारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
करवाचौथ के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत महिला बंदियों को दिन में पति के दीदार कराने के इंतजाम किए गए हैं। रात में चांद निकलने पर चांद की पूजा अर्चना करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक महेंद्र ग्वाल के मुताबिक वर्तमान में जिला कारागार में 50 महिला बंदी हैं। कुछ महिलाओं के पति भी जेल में बंद है। जो दंपति जेल में बंद है उन्हें करवाचौथ पर चांद और पति का दीदार करने के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
व्यवस्था के मुताबिक महिलाएं सुबह पति से मिल सकेंगी। रात में चांद का दीदार करने के बाद जेल के खाने से व्रत खोलना होगा। इसके लिए महिला बंदियों को पूजा आदि सामग्री दी जाएगी। जेल प्रशासन की ओर से 50 करवा भी मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन