फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   karnataka chunav result 2018 celebration in uttarakhand

कर्नाटक में जीत पर भाजपाईयों ने उत्तराखंड में मनाया जश्न, सीएम बोले जनता ने दिए 2019 के संकेत

Tue, 15 May 2018 11:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
karnataka chunav result 2018 celebration in uttarakhand
trivendra

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में खूब जश्न मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल की धुन पर जमकर नृत्य किया।

विज्ञापन


पार्टी की सफलता का जश्न मनाने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस अवसर पर कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे ने संकेत साफ कर दिया है कि 2019 में देश की जनता क्या चाहती है?
विज्ञापन


इससे पूर्व कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझान ज्यों-ज्यों भाजपा के पक्ष में आने शुरू हुए, पार्टी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में जुटने लगे। दोपहर तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंच गए थे। लाउडस्पीकर पर ‘पीएम मोदी’ का यशोगान बज रहा था और कार्यकर्ता गाने की धुन पर नाच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पार्टी कार्यालय पहुंचे। उनका आतिशबाजी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कर्नाटक चुनाव में पार्टी को मिली जीत की शुभकामनाएं दी।

इसके बाद दोनों नेता मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए। पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी पार्टी कार्यालय बधाई देने पहुंचे। इस दौरान मिष्ठान वितरण हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने किया।

आने वाला एक-एक चुनाव जीतेंगे : भट्ट

karnataka chunav result 2018 celebration in uttarakhand
trivendra

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक मुन्ना सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सिंह सोनी समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आने वाला एक-एक चुनाव जीतेंगे : भट्ट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा में मिली जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। आने वाले दिनों में उत्तराखंड में पार्टी एक-एक चुनाव जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव और 2019 में लोक सभा चुनाव को जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और मजबूत करें। भट्ट ने कहा कि  प्रधानमंत्री का चमत्कारी नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष के संगठनात्मक कौशल और वहां के कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से पार्टी ने दक्षिण में जबर्दस्त एंट्री की है। वहां भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

कर्नाटक ने 2019 के चुनाव के संकेत दे दिए: त्रिवेंद्र
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कर्नाटक चुनाव परिणाम ने भविष्य के संकेत दे दिए हैं कि 2019 के चुनाव में क्या होने वाला है, यानी देश क्या चाहता है। उन्होंने जीत के लिए प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित की शाह की रणनीति और कार्यकर्ताओं के सक्रिय योगदान को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चार वर्षों में दुनिया के सामने विकास का जो मॉडल रखा उसके परिणाम सामने आए हैं। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। इस चुनाव में तमाम तरह का प्रपंच रचा गया, ऐसे में भी अमित शाह ने अपनी रणनीति का लोहा मनवाया। कर्नाटक के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed