{"_id":"5d24f3b68ebc3e6cee20a7f5","slug":"kargil-20th-anniversary-dehradun-news-drn3124174177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल के जांबाजों की कहानी सुनाकर जवानों में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल के जांबाजों की कहानी सुनाकर जवानों में भरा जोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कारगिल युद्ध के 20 साल पूरे होने पर जम्मू कश्मीर राइफल्स की 13वीं बटालियन की ओर से निकाली गई बाइक रैली मंगलवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) दून पहुंची। यहां आईएमए के अधिकारियों और जवानों ने रैली में शामिल जवानों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर रैली में शामिल जवानों ने कारगिल के जांबाजों की कहानी सुनाकर आईएमए के जेंटलमैनस (जवानों) में जोश भरा।
मेजर ऋत्विक सिंह के नेतृत्व में नौ सदस्यीय बाइक रैली का दल छह जुलाई को देश के अंतिम छोर के गांव माणा से निकला था। चंडीगढ़, पालमपूर रोहतांग दर्रा, लेह खुरदुगला से होते बाइक रैली 1900 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के दिन द्रास वॉर मेमोरियल कारगिल पहुंचेगी। लेफ्टिनेंट दुशांत शर्मा ने बताया कि बाइक रैली का उद्देश्य शहीदों को याद करना, विजय उत्साह मनाने समेत आने वाली पीढ़ी को भविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा जेंटलमैनस का मनोबल बढ़ने के साथ ही उनमें वीरता और साहस का हौसला बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि आईएमए में जवानों ने अकादमी के जेंटलमैनस से मुलाकात कर भारतीय सेना के बहादुर नायकों की जानकारी साझा की। इसके अलावा आईएमए में लघु फिल्म के जरिए परमवीर चक्र विजेता (मरणोपरांत) कैप्टन विक्रम बत्रा और परमवीर चक्र विजेता सूबेदार संजय कुमार की वीरता का प्रदर्शन किया गया।