फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kanwariya Ruckus over throwing meat on Kanvadiya having breakfast in Jaspur Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: नाश्ता कर रहे कांवड़िए पर मांस फेंकने पर बवाल, जसपुर में हंगामा, गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

Wed, 15 Feb 2023 12:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 15 Feb 2023 12:51 PM IST
सार

पंडाल में बैठकर नाश्ता कर रहे कांवड़िए पर अचानक किसी ने मुर्गे की कटी हुई गर्दन फेंक दी। इससे कांवड़िए भड़क गए। आक्रोशित कांवड़ियों ने जमकर बवाल काटा। कांवड़िए मास फेंकने वाले की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मी के माफी मांगने की मांग पर अड़ गए हैं। यही धरने पर बैठे कांवडि़यों का हंगामा जारी है। 

विज्ञापन
kanwariya Ruckus over throwing meat on Kanvadiya having breakfast in Jaspur Uttarakhand News in hindi
कांवड़ियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जसपुर में नाश्ता कर रहे कांवड़िए पर मांस फेंकने पर बवाल हो गया। गिरफ्तारी और पुलिसकर्मी के माफी मांगने की मांग पर अड़े कावंडिए यही धरने पर बैठ गए हैं। हंगामे के चलते पुलिस प्रशासन मामले को शांत कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन कावंड़ियो में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन


बुधवार को पंडाल में बैठकर नाश्ता कर रहे कांवड़िए पर अचानक मुर्गे की कटी हुई गर्दन फेंक दी। इससे कांवड़िए भड़क गए। आक्रोशित कांवड़ियों ने जमकर बवाल काटा। एलआइयू ने एसपी काशीपुर और एसएसपी को इस मामले की रिपोर्ट भेजी है। जिसमें एलआईयू की ओर से कहा गया है कि कांवर लेकर जा रहे युवक ने मौके पर मौजूद एक पुलिस कर्मी से अपने ऊपर मांस फेंके जाने की शिकायत की थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: कैबिनेट बैठक आज, जोशीमठ प्रभावितों के लिए आएगी नीति, बजट सत्र की तारीख भी होगी तय
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बावजूद पुलिसकर्मी ने मदद के बजाय कांवड़िए को नसीहत दे डाली, जिससे कांविड़ए आक्रोशित हो गए। उधर, कांवड़िए मास फेंकने वाले की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मी के माफी मांगने की मांग पर अड़ गए हैं। यही धरने पर बैठे कांवडि़यों का हंगामा जारी है। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed