{"_id":"66a8a24f2cab8356c40da2ff","slug":"kanwar-yatri-and-locals-clashed-in-gangori-near-gangotri-highway-uttarakhand-news-in-hindi-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gangotri Highway: गंगोरी में भिड़े कांवड़ यात्री और स्थानीय लोग, हाथापाई होने पर पुलिस ने बमुश्किल छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangotri Highway: गंगोरी में भिड़े कांवड़ यात्री और स्थानीय लोग, हाथापाई होने पर पुलिस ने बमुश्किल छुड़ाया
Tue, 30 Jul 2024 02:22 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:22 PM IST
सार
वाहन में से किसी ने पान- तंबाकू खाते हुए सड़क पर थूक दिया। कांवड़ियों ने इसका विरोध किया और तांबाकू के छीटें उनपर पड़ने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों से भिड़ गए।
विज्ञापन
भिड़े कांवड़ यात्री और स्थानीय लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गंगोत्री हाईवे पर गंगोरी पुलिस चौकी के पास यूटिलिटी, बाइक और एक वाहन की टक्कर हो गई। जिसके बाद बाइक पर सवार कांवड़ यात्री और वाहन में बैठे स्थानीय लोगों आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में काफी देर तक हाथापाई व मारपीट हुई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए उत्तरकाशी कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि यूटिलिटी वाहन व बाइकों पर सवार कांवड़ियों के वाहन से आगे एक स्थानीय लोगों का वाहन चल रहा था। आगे चल रहे वाहन में से किसी ने पान या तंबाकू खाते हुए सड़क पर थूक दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Tehri: आपदा प्रभावितों से मिलने पहुंचे सीएम, पीड़ितों ने बयां किया दर्द, बुजुर्गों के छलके आंसू...तस्वीरें
विज्ञापन
पीछे चल रहे कांवड़ियों ने इसका विरोध किया और तांबाकू के छीटें उनपर पड़ने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों से भिड़ गए। मौके पर काफी देर तक बहसबाजी और हाथापाई हुई। बाद में मौके पर लिस कर्मियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बताया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई थी।