Kanwar Yatra: हरिद्वार में 27 जुलाई से दो अगस्त तक उच्च शिक्षण संस्थान भी रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
Kanwar Yatra 2024: डीएम धीरज सिंह ने कहा कि शहर में भीड़ बढ़ने लगी है इसलिए डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ मेले में भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को भी बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। 27 से 2 अगस्त तक डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई बंद रहेंगे। बता दें कि इससे पहले कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया था।
22 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू होने के साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने रूट डायवर्जन किया हुआ है। इसके तहत जहां विभिनन रूटों के वाहनों के आवागमन का पूरा प्लान बनाया गया है, वहीं शहर के विभिन्न हिस्सों को जीरो जोन घोषित किया गया है। कांवड़ मेला शुरू होने के साथ ही 23 जुलाई से पंचक लगा हुआ है, जो 27 जुलाई तक रहेगा।
Kanwar Yatra: हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू, आने से पहले जरूर पढ़ लें खबर, वरना झेलेंगे परेशानी
प्रशासन का अनुमान है कि 27 जुलाई को पंचक के दौरान कांवड़ यात्रा में नहीं आने वाले लोग भी उमड़ेंगे। ऐसे में भीड़ अनियंत्रित भी हो सकती है। आवागमन की सुविधा सुचारू नहीं होने की दशा में 27 जुलाई से ही स्कूलों के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।