{"_id":"66a3aa8887e32fbd6202732e","slug":"kanwar-yatra-2024-dm-order-for-higher-education-institute-closed-from-july-27-to-2-august-in-haridwar-2024-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra: हरिद्वार में 27 जुलाई से दो अगस्त तक उच्च शिक्षण संस्थान भी रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra: हरिद्वार में 27 जुलाई से दो अगस्त तक उच्च शिक्षण संस्थान भी रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
Fri, 26 Jul 2024 07:26 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:26 PM IST
सार
Kanwar Yatra 2024: डीएम धीरज सिंह ने कहा कि शहर में भीड़ बढ़ने लगी है इसलिए डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांवड़ मेले में भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को भी बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। 27 से 2 अगस्त तक डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई बंद रहेंगे। बता दें कि इससे पहले कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया था।
विज्ञापन
22 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू होने के साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने रूट डायवर्जन किया हुआ है। इसके तहत जहां विभिनन रूटों के वाहनों के आवागमन का पूरा प्लान बनाया गया है, वहीं शहर के विभिन्न हिस्सों को जीरो जोन घोषित किया गया है। कांवड़ मेला शुरू होने के साथ ही 23 जुलाई से पंचक लगा हुआ है, जो 27 जुलाई तक रहेगा।
विज्ञापन
Kanwar Yatra: हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू, आने से पहले जरूर पढ़ लें खबर, वरना झेलेंगे परेशानी
विज्ञापन
Trending Videos
प्रशासन का अनुमान है कि 27 जुलाई को पंचक के दौरान कांवड़ यात्रा में नहीं आने वाले लोग भी उमड़ेंगे। ऐसे में भीड़ अनियंत्रित भी हो सकती है। आवागमन की सुविधा सुचारू नहीं होने की दशा में 27 जुलाई से ही स्कूलों के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।