फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2023 Union Minister of State Sanjeev Balyan Took Kanwar from Haridwar

Kanwar Yatra: हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, गंगा में डुबकी लगाकर उठाई कांवड़, वजह है खास

Tue, 11 Jul 2023 04:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jul 2023 04:39 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2023  News: संजीव बालियान  शिवरात्रि पर मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने समान नागरिक संहिता लागू होने की कामना के लिए कांवड़ उठाई है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 Union Minister of State Sanjeev Balyan Took Kanwar from Haridwar
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने उठाई कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने वीआईपी घाट पर गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद कांवड़ उठाते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि उन्होंने समान नागरिक संहिता लागू होने की कामना के लिए कांवड़ उठाई है।

विज्ञापन

बम-बम भोले की गूंज, एक करोड़ से ज्यादा ने उठाई कांवड़

कांवड़ मेला अपने पूरे चरम पर है। हरिद्वार में हर तरफ हर-हर महादेव, बम-बम भोले की गूंज है। भगवान भोले शंकर के जयघोषों के साथ शिवभक्त गंगाजल भरकर लगातार आगे बढ़ने पर हैं। पुलिस के अनुसार, पहले दिन पहले दिन एक लाख 10 हजार, दूसरे दिन 8 लाख 50 लाख, तीसरे 10 लाख 50 हजार, चौथे दिन 15 लाख 20 हजार पांचवें दिन 22 लाख 25 हजार, छठे दिन 32 लाख 40 हजार कांवड़ियों ने गंगाजल भरा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि अब तक एक करोड़ 35 लाख, 10 हजार शिवभक्त गंगाजल भर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed