कांवड़ यात्रा: हरिद्वार में बढ़ी सख्ती, पुलिस ने हरकी पैड़ी से 14 कांवड़ियों को पकड़कर किया क्वारंटीन
इस बार भी कोरोना के कारण कांवड़ मेला स्थगित है। कांवड़ियों के हरिद्वार आने से रोकने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से दावे किए जा रहे हैं। बावजूद इसके कांवड़िए हरकी पैड़ी पहुंच रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ियों को हरिद्वार आने से रोकने के जिला और पुलिस प्रशासन के दावे खोखले साबित हो गए। सावन के पहले ही दिन हरियाणा के 14 कांवड़िए भगवा वस्त्र धारण किए न केवल हरकी पैड़ी तक पहुंचे, बल्कि सामूहिक रूप से बम बम भोले के जयकारे लगा रहे थे। पुलिस ने उनको पकड़कर 14 दिनों के लिए प्रेमनगर आश्रम में क्वारंटीन कर दिया है। पुलिस ने कांवड़ियों की वेशभूषा बेचने वाले दो फेरी दुकानदारों पर भी कार्रवाई की है।
हरिद्वार: कोरोना संक्रमण से बचाव के नियम हवा-हवाई, रविवार को हरकी पैड़ी पर पहुंची भारी भीड़, तस्वीरें
इस बार भी कांवड़ मेला स्थगित है। कांवड़ियों के हरिद्वार आने से रोकने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से दावे किए जा रहे हैं। बावजूद इसके कांवड़िए हरकी पैड़ी पहुंच रहे हैं। सावन के पहले दिन रविवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र में कांवड़ वेशभूषा पहन बम-बम भोले के नारे लगाने वाले 14 कांवड़ियों को पुलिस ने पकड़ा है।
इनके नाम बृजमोहन यादव, सूरज, अंशुल, अमन, विकास पांडे, भानु सिंह, प्रमोद साहू, ओमवीर, धर्मेश, प्रदीप, सुशील, शैलेश कुमार, अरविंद कुमार, अंकुर शर्मा निवासी कुंडली सोनीपत हरियाणा हैं। इनके खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कांवड़ संबंधित सामग्री बेचने वाले दो फेरी दुकानदार राहुल सैनी थाना शहजाद नगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश और तोतीराम सैनी निवासी हरिपुर कलां थाना रायवाला देहरादून के खिलाफ भी कार्रवाई की है। नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि कांवडियों पर नजर रखी जा रही है। दूसरे प्रदेशों में पुलिस टीमें भेजकर वहां की पुलिस की मदद से लोगों को कांवड़ मेला स्थगित होने की जानकारी दी जा रही है।
बॉर्डर से कांवड़ियों को लौटाने के दिए निर्देश
कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बाद कांवड़ मेला जोन अधिकारी हरीश वर्मा ने नारसन बॉर्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाहरी राज्यों से कांवड़ लेने आने वालों को बॉर्डर से ही वापस लौटाने के निर्देश दिए। साथ ही नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही।
कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बाद बाहरी राज्यों से कांवड़ लेने लोग हरिद्वार न आएं, इसके लिए सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार से सावन माह का पहला दिन शुरू हो गया है। ऐसे में रविवार की सुबह कांवड़ मेला जोन अधिकारी हरीश वर्मा ने नारसन बॉर्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही 72 घंटे की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देखने के बाद ही सीमा में प्रवेश देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि अगर बाहरी राज्यों से लोग कांवड़ लेने आते हैं तो उन्हें बॉर्डर पर ही रोककर वापस भेजने की अपील करें। अगर कोई नहीं मानता है तो कार्रवाई करें। इस दौरान सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, सीओ एके शर्मा, मंगलौर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट और नारसन चौकी प्रभारी लोकपाल परमार आदि मौजूद रहे।
बिना टिकट यात्री की बस पकड़ी
परिवहन निगम की बसों में बिना टिकट यात्रा कराने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। निगम के सचल दल लगातार अलग-अलग रूटों पर चेकिंग अभियान चला रहे हैं। शनिवार की देर रात भी हरिद्वार डिपो की एक बस में दो यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए।
परिवहन निगम के सचल दल ने पंजाब जाने वाली बसों की चेकिंग का अभियान चलाया। इसके तहत अंबाला के निकट एक हरिद्वार डिपो की बस को रोका गया। चेंकिंग में पाया गया कि बस में दो यात्रियों को कंडक्टर ने टिकट नहीं दिया था। सचल दल ने इसकी सूचना निगम को दे दी है।
निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने कहा कि संबंधित चालक-परिचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व भी लगातार अलग-अलग रूटों पर बिना टिकट यात्री की बसें पकड़ने का सिलसिला चल रहा है।
एक वॉल्वो को नहीं मिली सवारियां, बाकी गईं
परिवहन निगम को रविवार को वॉल्वो बसों का संचालन बढ़ाने से राहत मिली। हालांकि सुबह की बस को सवारियां न मिलने की वजह से रद्द कर दी गई लेकिन इसके बाद की वॉल्वो बसें दिल्ली और गुरुग्राम तक सवारियां लेकर गईं।