फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kanwar yatra 2018 devotee flows in ganga three missing

हरिद्वार: हरियाणा के नौ कांवड़िए गंगा नदी के तेज बहाव में बहे, छह को बचाया तीन लापता

Wed, 08 Aug 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 08 Aug 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
kanwar yatra 2018 devotee flows in ganga three missing
तीन कांवड़िए लापता

उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा में नहाते समय दादरी (हरियाणा) के तीन कांवड़िए बह गए, जबकि छह कांवड़ियों की जान बच गई।

विज्ञापन


सोमवार की शाम और मंगलवार को दिनभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी तीनों कांवड़ियों का पता नहीं चल सका। सोमवार देर रात ही बड़ी संख्या में कांवड़ियों के परिजन पहुंच गए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा के जिला दादरी के गांव अडौदी बादडा से कांवड़ियों का दल कांवड़ लेने हरिद्वार आया हुआ था। सोमवार शाम करीब सात बजे सप्तऋषि क्षेत्र के सदाणी गंगा घाट पर यह लोग नहाने गए थे। इसी दौरान गंगा का जल स्तर बढ़ने पर एक कांवड़िया तरुण तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। तरुण को बचाने के लिए उसका साथी नरेंद्र, सतीश, धर्मेंद्र, दीपक व पांच और कांवड़ियों ने भी गंगा में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीण भी गंगा घाटों की खाक छानते रहे

kanwar yatra 2018 devotee flows in ganga three missing

एक कांवड़िए को बचाने के चक्कर में सभी कांवड़िए बहने लगे तो एक कांवड़िए दीपक ने पांच कांवडियों को जैसे-तैसे बाहर निकाल लिया लेकिन तरुण (20) पुत्र मोहन, नरेंद्र (20) पुत्र सुरेंद्र और सतीश (18) पुत्र विक्रम बह गए।

कांवड़ियों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जल पुलिस के जवान गंगा घाट पर पहुंचे। इधर, सप्तऋषि चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान भी तुरंत मौके पर पहुंचे।

मोटरबोट लेकर जल पुलिस ने कांवड़ियों को काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। चौकी प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि कांवड़ियों को सोमवार देर शाम तक तलाशा लेकिन कुछ अता पता नहीं चला। मंगलवार को भी अभियान चलाने के बाद बहे कांवड़ियों का कोई पता नहीं चला। गंगा में बही कांवड़ियों के परिजनों को सोमवार को ही सूचना दे दी गई थी। रात को ही परिजन और ग्रामीण काफी संख्या में यहां पहुंच गए थे। परिजन और ग्रामीण भी गंगा घाटों की खाक छानते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed