{"_id":"5b534dd74f1c1bed5e8b484c","slug":"kanwar-yatra-2018-ban-on-train-roof-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा 2018: इस बार ट्रेनों की छत पर कांवड़ नहीं ले जा सकेंगे ‘भोले’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा 2018: इस बार ट्रेनों की छत पर कांवड़ नहीं ले जा सकेंगे ‘भोले’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रेन की छतों पर सवार होने वाले कांवड़ियों को रोकने की रेलवे ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन
स्टेशन पर आरपीएफ का 40 विशेष सुरक्षा कर्मी सुरक्षा इंतजाम पर पैनी नजर रखने के लिए तैनात रहेंगे। रविवार से स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल पहुंच जाएगा। यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में सुरक्षा की तैयारियों को लेकर सहायक सुरक्षा आयुक्त (एएससी) ने शनिवार को रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
एएससी धर्मराज राव ने कहा कि सबसे अधिक ध्यान रखना है कि कांवड़िये ट्रेनों की छत पर न चढ़ने पाए, क्योंकि रेलवे ट्रेकों के ऊपर हाइटेंशन की लाइन है और उसमें करंट 24 घंटे रहता है, ऐसे में अप्रिय घटना को रोकने को पूरे इंतजाम करने होंगे। उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम और चौकसी बरतने को निर्देश दिए। माना जा रहा है कि इस बार कांवड़ियों की संख्या अधिक होगी।
विज्ञापन
दूर-दराज के कांवड़ यात्री ट्रेनों से हरिद्वार पहुंचते हैं और आम यात्री भी यात्रा करते हैं। इस दौरान ट्रेनों में विशेष सुरक्षा रखनी है, ताकि किसी भी प्रकार का वाद विवाद होने से रोक लिया जाए। उन्होंने बताया कि रविवार को आरपीएफ के 40 विशेष सुरक्षा कर्मी पहुंच जाएंगे। रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त धर्मराज राव ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया।
बम स्कवायड ने चलाया चेकिंग अभियान
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बम स्क्वायड टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने यात्रियों के बैग से लेकर प्रत्येक संदिग्ध वस्तुओं के साथ सामान्य तौर पर सभी स्थानों की चेकिंग की। इस दौरान डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग की गई।