{"_id":"5b5ddadd4f1c1b54208b5db4","slug":"kanwar-dipped-in-ganganahar-due-to-the-returning-to-the-gangajal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाजल लेकर लौट रहा दिल्ली का कांवडिया गंगनहर में डूबा, हाथ धोने के दौरान हुआ हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल लेकर लौट रहा दिल्ली का कांवडिया गंगनहर में डूबा, हाथ धोने के दौरान हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 30 Jul 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
kanwar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहा एक कांवड़िया मेहवड़ पुल के पास गंगनहर में हाथ धोने के दौरान बह गया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची जल पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं लग पाया। पुलिस ने नहर में बहे दिल्ली निवासी कांवड़िये विशाल के परिजनों को सूचित कर दिया है। दिल्ली के नागलोई के कुछ युवा जल लेने के लिए हरिद्वार आए थे। रविवार को वह कांवड़ पटरी मार्ग से जल लेकर दिल्ली लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि रविवार को दोपहर के समय मेहवड़ पुल स्थित कांवड़ पटरी से सभी दोस्त हाथ मुंह धोने के लिए गंगनहर में चले गए। इस दौरान हाथ धोते हुए विशाल (22)का पैर अचानक फिसल गया। जिससे वह मुंह के बल गंगनहर जा गिरा। पास में मौजूद अन्य साथियों की ओर से शोर मचाने के बाद पुलिसकर्मी भी मौके पहुंचे।
विज्ञापन
कुछ देर में जल पुलिस के जवान ने गोता लगाकर युवक को तलाशा, लेकिन कहीं पता नहंी चल पाया। पुलिस ने मंगलौर स्थित आसफनगर झाल के पास भी बचाव अभियान, लेकिन विशाल का कहीं पता नहीं चल सका । एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गोताखोरों को तलाश करने के लिए लगाया गया है। वहीं युवक के परिजनों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन