{"_id":"5d2c7a348ebc3e6cb12e972b","slug":"kanwad-yatra-2019-river-ambulance-will-run-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा 2019: मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन और 31 जोन में बांटा, पहली बार चलेंगी रीवर एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा 2019: मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन और 31 जोन में बांटा, पहली बार चलेंगी रीवर एंबुलेंस
Tue, 16 Jul 2019 10:27 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में कांवड़ मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 31 जोन और 133 सेक्टर में बांटा है। इसके लिए मेला क्षेत्र में दस हजार पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। शहर के लिहाज से भी एक सुपर जोन बनाया गया है ताकि शहर के अंदर कांवड़िए प्रवेश न कर सकें।
विज्ञापन
एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी के अनुसार, कांवड़ मेले में 11 एएसपी, 17 सीओ, 15 प्रशिक्षु सीओ, 56 एसओ इंस्पेक्टर, 274 एसआई, 65 महिला एसआई, 153 हेड कांस्टेबल, 1548 कांस्टेबल, 257 महिला आरक्षी, चार यातायात निरीक्षक, 11 एसआई यातयात, 30 मुख्य आरक्षी यातायात, 130 यातायात कांस्टेबल, 10 कंपनी पीएसी, आईआरबी और छह कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
जल पुलिस भी गंगा घाटों पर मुस्तैद रहेगी। मेले में पहली बार रीवर एंबुलेंस का इस्तेमाल भी होगा। 60 पुलिसकर्मी कांवड़ियों के वेष में तैनात रहेंगे। जिले की सीमा के अलावा यूपी के डायवर्जन प्वाइंट पर भी स्थानीय पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन