{"_id":"5a3c9d244f1c1b96368b5fcd","slug":"kamini-saree-showroom-caught-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून के कामिनी शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून के कामिनी शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
fire in kamini saree
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में राजपुर रोड स्थित कामिनी शोरूम में गुरुवार की देर रात भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कामिनी साड़ी शोरूम में आग गुरुवार की देर रात तीन बजकर 42 मिनट पर लगी। आनन-फानन में राजपुर रोड की बिजली कटवाई गई।
सूचना पर अग्निशमन के छह वाहन मौके के लिए रवाना हुए। शोरूम अंदर से बंद था, जिस कारण शटर काटकर फायर कर्मी अंदर दाखिल हुए और आग बुझाने का काम शुरू किया।
कपड़े का शोरूम होने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जान जोखिम में डालकर करीब चार घंटे लगातार कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी शिव प्रसाद ममगाईं ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शो रूम के मालिक अवलोक जैन ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन