फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kalash will be offered on May 16 at Hanol Siddhapeeth temple

Dehradun News: हनोल सिद्धपीठ मंदिर में 16 मई को चढ़ाया जाएगा कलश

Thu, 17 Apr 2025 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kalash will be offered on May 16 at Hanol Siddhapeeth temple
हनोल स्थित सिद्धपीठ महासू देवता मंदिर प्रबंध समिति की बुधवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विकास के कई प्रस्तावों को सहमति प्रदान की गई। इसके साथ ही 16 मई को कलश स्थापना के कार्यक्रम में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों की जानकारी दी गई। मंदिर समिति के सभागार में आयोजित बैठक में देवता की परंपरागत व्यवस्था से जुड़े पदाधिकारियों और प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मंदिर में प्रबंधकीय व्यवस्था के संचालन के लिए मंदिर प्रबंधन समिति के मुख्य संरक्षक और शांठीबिल के वजीर दीवान सिंह राणा के नेतृत्व में पांच वरिष्ठ व अनुभवी सदस्यों के साथ समन्वय समिति बनाई गई। प्रबंध कार्यकारिणी में देवता की परंपरागत व्यवस्था से जुड़े बावर खत के चार स्याणों को विशिष्ट सदस्य बनाया गया। मंदिर समिति में नौ हक-हकूकधारियों को पहले से सदस्य रखा गया है। मंदिर समिति ने दो तिहाई बहुमत से नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को पारित किया। मास्टर प्लान के तहत हनोल क्षेत्र में प्रस्तावित निर्माण कार्य के संबंध में मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने चर्चा कर आगे की रुपरेखा तैयार की। साथ ही यह भी तय किया कि मास्टर प्लान के विकास से जब तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के इंतजाम उपलब्ध नहीं होंगे तब तक मंदिर प्रबंधन समिति पूर्व से मौजूद किसी भी निर्माण कार्य को ध्वस्त करने की अनुमति नहीं देगी। इस मौके पर सचिव मोहनलाल सेमवाल, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, वरिष्ठ सदस्य चंदराम राजगुरु, पुजारी रामानंद डोभाल, स्याणा वीरेंद्र सिंह चौहान, सुनील राणा, किशन सिंह, भुवनेश्वर सिंह पंवार, पदमचंद डोभाल, प्रह्लाद जोशी, राजाराम शर्मा, राजेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। उधर, बैठक में 13 अप्रैल को मंदिर परिसर में सीसा धातु के गोले उठाने के प्रयास में ग्राम कोठा-तारली निवासी 13 वर्षीय बालक की मौत हो जाने पर संवेदना व्यक्त की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed