फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kakbhusundi: Five trekkers were rescued, their health started deteriorating due to high altitude

काकभुसुंडी:  पांच ट्रेकरों को किया रेस्क्यू, अधिक ऊंचाई पर जाने के कारण बिगड़ने लगी थी तबीयत 

Wed, 01 Jun 2022 03:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Jun 2022 03:04 PM IST
सार

बीकेटीसी के उपाध्यक्ष के प्रयासों से ट्रेकरों को हेली सेवा से गोविंदघाट पहुंचाया। हरियाणा के पांच ट्रेकर काकभुसुंडी की ट्रेकिंग पर गए थे।

विज्ञापन
Kakbhusundi: Five trekkers were rescued, their health started deteriorating due to high altitude
रेस्क्यू ऑपरेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काकभुसुंडी की ट्रेकिंग पर गए हरियाणा के पांच ट्रेकर वहीं फंस गए। अधिक ऊंचाई पर जाने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह नीचे नहीं उतर पाए। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार के हस्तक्षेप के बाद हेलीकॉप्टर से सभी ट्रेकरों को सकुशल गोविंदघाट पहुंचाया गया।

विज्ञापन


हरियाणा के पांच ट्रेकर काकभुसुंडी की ट्रेकिंग पर गए थे। यह ट्रेक गोविंदघाट-घांघरिया पैदल मार्ग पर पुलना गांव के समीप से उच्च हिमालय क्षेत्र के लिए गुजरता है। बेहद दुर्गम माने जाने वाले इस ट्रेक पर कम ही पर्यटक जा पाते हैं। बताया जा रहा है कि हरियाणा के ट्रेकर वहां पहुंच तो गए, लेकिन करीब 24 किमी लंबे इस ट्रेक पर जाने के बाद वह काफी थक गए। अत्यधिक ऊंचाई होने चलते उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी, जिसके चलते वह नीचे उतरने में असमर्थ हो गए। 
विज्ञापन


हेली सेवा के  कोआर्डिनेटर विनीत सनवाल को वहां ट्रेकरों के फंसे होने की सूचना मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार को दी। किशोर पंवार ने डेक्कन चार्टर हेली कंपनी के मैनेजर दीपक शर्मा से इस संबंध में बात की, जिसके बाद ट्रेकरों को रेस्क्यू कर गोविंदघाट लाया गया। हेली सेवा से इस अभियान को पायलट एनए विनोद ने संचालित किया। जिन ट्रेकरों को रेस्क्यू किया गया उनमें गुरुग्राम हरियाणा निवासी गौरव शर्मा, रितुराज, धीरज सिंह, डा. अंजू चेतना नेगी शामिल हैं। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ने बताया कि सभी ट्रेकर सुरक्षित गोविंदघाट पहुंचा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed