{"_id":"629732bd866b987ec30a696b","slug":"kakbhusundi-five-trekkers-were-rescued-their-health-started-deteriorating-due-to-high-altitude","type":"story","status":"publish","title_hn":"काकभुसुंडी: पांच ट्रेकरों को किया रेस्क्यू, अधिक ऊंचाई पर जाने के कारण बिगड़ने लगी थी तबीयत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काकभुसुंडी: पांच ट्रेकरों को किया रेस्क्यू, अधिक ऊंचाई पर जाने के कारण बिगड़ने लगी थी तबीयत
Wed, 01 Jun 2022 03:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 01 Jun 2022 03:04 PM IST
सार
बीकेटीसी के उपाध्यक्ष के प्रयासों से ट्रेकरों को हेली सेवा से गोविंदघाट पहुंचाया। हरियाणा के पांच ट्रेकर काकभुसुंडी की ट्रेकिंग पर गए थे।
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काकभुसुंडी की ट्रेकिंग पर गए हरियाणा के पांच ट्रेकर वहीं फंस गए। अधिक ऊंचाई पर जाने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह नीचे नहीं उतर पाए। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार के हस्तक्षेप के बाद हेलीकॉप्टर से सभी ट्रेकरों को सकुशल गोविंदघाट पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हरियाणा के पांच ट्रेकर काकभुसुंडी की ट्रेकिंग पर गए थे। यह ट्रेक गोविंदघाट-घांघरिया पैदल मार्ग पर पुलना गांव के समीप से उच्च हिमालय क्षेत्र के लिए गुजरता है। बेहद दुर्गम माने जाने वाले इस ट्रेक पर कम ही पर्यटक जा पाते हैं। बताया जा रहा है कि हरियाणा के ट्रेकर वहां पहुंच तो गए, लेकिन करीब 24 किमी लंबे इस ट्रेक पर जाने के बाद वह काफी थक गए। अत्यधिक ऊंचाई होने चलते उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी, जिसके चलते वह नीचे उतरने में असमर्थ हो गए।
विज्ञापन
हेली सेवा के कोआर्डिनेटर विनीत सनवाल को वहां ट्रेकरों के फंसे होने की सूचना मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार को दी। किशोर पंवार ने डेक्कन चार्टर हेली कंपनी के मैनेजर दीपक शर्मा से इस संबंध में बात की, जिसके बाद ट्रेकरों को रेस्क्यू कर गोविंदघाट लाया गया। हेली सेवा से इस अभियान को पायलट एनए विनोद ने संचालित किया। जिन ट्रेकरों को रेस्क्यू किया गया उनमें गुरुग्राम हरियाणा निवासी गौरव शर्मा, रितुराज, धीरज सिंह, डा. अंजू चेतना नेगी शामिल हैं। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ने बताया कि सभी ट्रेकर सुरक्षित गोविंदघाट पहुंचा दिए गए हैं।
विज्ञापन