फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kailash mansarovar yatra 2019 First Batch  reached dharchula on 13th june

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला जत्था 13 जून को पहुंचेगा धारचूला, तीन फीट बर्फ से ढका है रास्ता

Sat, 08 Jun 2019 07:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 08 Jun 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
kailash mansarovar yatra 2019 First Batch  reached dharchula on 13th june
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल 13 जून को आधार शिविर धारचूला पहुंचेगा। अगले दिन यात्री नजंग तक वाहनों से यात्रा करेंगे। इसके बाद 14 किमी का पैदल सफर तय कर बूंदी पहुंचेंगे। नाभीढांग से लिपुलेख तक का यात्रा मार्ग अभी तीन फुट बर्फ से ढका हुआ है। सीमा सुरक्षा बल को उम्मीद है कि यात्रा शुरू होने से पहले ही बर्फ हटा ली जाएगी।

विज्ञापन


पहले यात्री दल में 18 यात्री शामिल हैं।  कुमाऊं  मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक अशोक जोशी ने बताया कि यात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग से ही होगी। नजंग से बूंदी तक का यात्रा मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


बूंदी, गुंजी, कालामुनि, नाभीढांग और ज्योलिंगकांग में पर्यटक आवास गृहों को ठीक करने का काम किया जा रहा है। आवास गृहों की मरम्मत के साथ ही पानी की आपूर्ति सुचारु करने के लिए कर्मचारी लगे हैं। जल संस्थान के जूनियर अभियंता मौके पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार की कैलाश मानसरोवर यात्रा को पैदल मार्ग से ही संचालित करने का इरादा जताया जा रहा है। महाप्रबंधक ने बताया कि बेहद विपरीत परिस्थितियों में ही विदेश मंत्रालय से हवाई सेवा के लिए अनुरोध किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही थी कि उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी से लिपुलेख पास तक यात्रियों को वाहन की सुविधा मिल पाएगी, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया है। 

उच्च हिमालयी क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा आईटीबीपी के हवाले हैं। आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निंबाडिया ने बताया कि नाभीढांग से लिपुलेख तक तीन से चार फुट तक बर्फ पड़ी है। जवान बर्फ को हटाकर रास्ता बनाने में जुटे हैं। यात्रा शुरू होने तक उच्च हिमालयी क्षेत्र के सभी रास्तों को ठीक कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed