{"_id":"5b2fce444f1c1bf96e8b9d18","slug":"kailash-mansarovar-yatra-2018-pilgrims-enter-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्रियों के दूसरे दल ने चीन में किया प्रवेश, पहले दल की परिक्रमा सोमवार को होगी पूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्रियों के दूसरे दल ने चीन में किया प्रवेश, पहले दल की परिक्रमा सोमवार को होगी पूरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
kailash mansarovar yatra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर यात्रियों के दूसरे दल ने रविवार को चीन में प्रवेश कर लिया है। यात्रियों के पहले दल की कैलाश पर्वत की परिक्रमा सोमवार को पूरी हो जाएगी। परिक्रमा पूरी करने के बाद 58 सदस्यीय यह दल मानसरोवर झील जाएगा। कैलाश यात्रियों का तीसरा दल वर्तमान में नाभी गांव में है।
विज्ञापन
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश यात्रियों का दूसरा दल रविवार को अंतिम भारतीय पड़ाव नाभिढांग से लिपुपास के लिए रवाना हुआ। 56 सदस्यीय इस दल ने सुबह 7.20 बजे चीन की सीमा में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
इस दल के साथ सीमा तक आईटीबीपी के जवान और महिला कमांडो सहित चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। जानकारी के अनुसार दूसरे दल के सदस्य दिन में 1.30 बजे तकलाकोट पहुंच गए थे। यात्रियों का पहला दल चीन के जौंगजीबू में है।
विज्ञापन
इस दल की कैलाश परिक्रमा सोमवार को पूरी हो जाएगी। इसके बाद दल के सदस्य मानसरोवर झील जाएंगे। 56 सदस्यीय तीसरा कैलाश यात्री दल नाभी गांव में है। सोमवार को यह दल गुंजी वापस आएगा। जहां पर यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस समय मौसम सुहावना बना हुआ है।