फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kailash mansarovar yatra 2018 devotee suffer from Inconveniences

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2018: छह दिन से गुंजी मे फंसे यात्री असुविधाओं से परेशान

Sat, 21 Jul 2018 01:26 PM IST
दिनेश अवस्थी, अमर उजाला, पिथौरागढ़
दिनेश अवस्थी, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Jul 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
kailash mansarovar yatra 2018 devotee suffer from Inconveniences
भारतीय व्यापारिक मंडी गुंजी - फोटो : अमर उजाला

खराब मौसम के चलते पिछले छह दिन से गुंजी में फंसे यात्री परेशान हैं। अब वे यही सवाल कर रहे हैं कि क्या मौसम खराब होने पर हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भरते हैं। हम लोग पिछले छह दिनों से गुंजी में फंसे हैं। 

विज्ञापन


कैलाश परिक्रमा कर गुंजी लौटे पांचवें दल की महिला यात्री सरिता वाजपेई ने शुक्रवार को करीब साढ़े चार बजे अमर उजाला संवाददाता से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि गुंजी में रहने और खाने की कोई दिक्कत नहीं है। बावजूद इसके यात्री यहां परेशान हो गए हैं। पिछले छह दिनों से हेलीकाप्टर का इंतजार कर रहे हैं। रोज कहा जा रहा है मौसम खराब है। इस यात्री ने पूछा कि क्या मौसम खराब होने पर हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भरते हैं। 
विज्ञापन


कुशीनगर के यात्री अश्विनी कुमार का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के लिए अधिक प्रयास करना चाहिये। सूरत (गुजरात) के चार्टर्ड अकाउंटेंट पवन डांगा फोन पर वार्ता के समय बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मौसम 10 से चार बजे तक साफ रहता है। घर में दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। रोज पूछते हैं पापा घर कब आओगे। उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर के राजू व्यास ने कहा कि यात्री रोज सुबह पांच बजे हेलीकॉप्टर के इंतजार में बैठ जाते हैं, लेकिन बाद में बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर नहीं आएगा। उन्होंने बताया कि यदि यही हाल रहे तो यात्रियों को बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यात्री गुंजी में बेहद परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed