{"_id":"5dfe74308ebc3e87f2539893","slug":"kailash-malana-received-the-water-sentinel-award-vikas-nagar-news-drn3301641125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सविम मांडूवाला के प्रबंधक कैलाश मैलाना को मिला जल प्रहरी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सविम मांडूवाला के प्रबंधक कैलाश मैलाना को मिला जल प्रहरी पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर मांडूवाला के प्रबंधक कैलाश मैलाना को जल प्रहरी पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें यह पुरस्कार 18 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिला। मैलाना बीते दो साल से मांडूवाला स्थित स्कूल परिसर में वर्षाकालीन जल को संरक्षित करने का काम कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र के भूमिगत जल के स्तर में सुधार आया है। वह गांव के आसपास के लोगों को भी जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए जागरूक करते हैं। जिसके लिए उन्हें 18 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित कॉस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जल प्रहरी पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें यह पुरस्कार जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने प्रदान किया। शनिवार को स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश मैंदोला ने कहा कि यह स्कूल परिवार के लिए खुशी की बात है कि मैलाना को राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रहरी पुरस्कार से नवाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मांडूवाला संदेश कुमार, डॉ. दीवान सिंह रावत, संदीप सिंघल, जेके सिंह, संतोष सिंह रावत, ओम प्रकाश कोठारी, विनोद कश्यप, राजेश शर्मा, कीरत सैनी, राहुल भट्ट, नरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
कार्यशाला का आयोजन
विकासनगर। सविमं मांडूवाला में पर्यावरणीय गतिविधि पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। आरएसएस के उत्तराखंड प्रांत की इस कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने प्रतिभाग किया। जिसमें स्कूल प्रबंधक कैलाश मैलाना और पर्यावरणीय तिविधि प्रमुख विनोद मैलाना ने जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में शामिल लोगों ने स्कूल परिसर में लगे रेन हारवेस्टिंग सिस्टम का निरीक्षण भी किया।