{"_id":"c2a776c26458ca9cd68d4eeac97c7057","slug":"kailas-mansarovar-yatra-update-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दल ने शुरू की कैलास मानसरोवर की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दल ने शुरू की कैलास मानसरोवर की परिक्रमा
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी-डीडीहाट
Updated Wed, 24 Jun 2015 10:17 AM IST
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रियों के पहले दल के सदस्यों ने मानसरोवर की परिक्रमा शुरू कर दी है। दूसरे दल के सदस्य नाभिढांग और तीसरे दल के सदस्य गाला पड़ाव पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
बुधवार सुबह छह बजे दूसरे दल के यात्री लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश करेंगे। प्रथम दल के सदस्य तिब्बत के डेरापुक नामक स्थान पर हैं। इस दल की कैलास परिक्रमा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
यात्रा पर जा रहे तीसरे दल के सदस्यों ने मंगलवार को सिर्खा से गाला पड़ाव तक का सफर पूरा किया। इधर, आईटीबीपी ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए रेस्क्यू टीम और बीओपी में तैनात जवानों से अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम के मंडलीय प्रबंधक (पर्यटन) डीके शर्मा ने बताया कि कैलास मानसरोवर यात्रियों का चौथा जत्था दिल्ली से चलकर बुधवार को अल्मोड़ा पहुंचेगा। इससे पूर्व दोपहर का भोजन टीआरसी काठगोदाम में होगा।
उन्होंने बताया कि चौथे दल में 11 महिलाओं समेत 56 यात्री हैं। दल के जनसंपर्क अधिकारी सुगंध राजाराम हैं। कैलास मानसरोवर यात्रा बीच में ही छोड़कर लौटी पहले दल की यात्री कविता अरोरा मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। वह सोमवार को टीआरसी काठगोदाम में ठहरी थीं।
वापस लौट रही दूसरे दल की यात्री कृष्णा पांडे मंगलवार को धारचूला रहीं। वह बुधवार को आदि कैलास की यात्रा पूरी कर लौट रहे यात्रियों के साथ दिल्ली जाएंगी। उधर, डीडीहाट में आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि सभी दलों में यात्री सुरक्षित हैं।