{"_id":"d7095c3ba0afb991b97b05dcc226f7e1","slug":"kailas-mansarovar-yatra-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसरोवर में स्नान करने आते हैं देवता!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसरोवर में स्नान करने आते हैं देवता!
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 17 Jun 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार यात्रा कर चुके मानसरोवर यात्रियों की मानें तो मानसरोवर में तड़के आकाश से तारा मंडल के रूप में तीन देवता आकर स्नान करते हैं।
विज्ञापन
सरोवर के भीतर गया एक तारा
स्नान के बाद पुंज के रूप में कैलास पर्वत पर चले जाते हैं। वह इन्हें देव ऋषि और भगवान भोले, पार्वती का स्वरूप मानते हैं।
12वीं बार यात्रा पर जा रहे परेश कुमार जयंतीलाल भवसार ने बताया कि जब वह 2012 में यात्रा पर आए थे तो उन्होंने तड़के 3:15 बजे देखा कि एक तारा आकर सरोवर के भीतर तक गया। कुछ ही देर में वह ज्योति पुंज बनकर कैलास में समा गया।
पिछले कई सालों से देखते आ रहे हैं कि सरोवर में कई तारे आते हैं और उनकी ज्योति कैलास में चली जाती है। उन्हें भगवान कैलास के साक्षात दर्शन भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
चौथी बार यात्रा पर जा रहे दिल्ली के पुनीत अरोरा कहते हैं कि भगवान शंकर पिछले चार साल से उन्हें हर बार बुला रहे हैं। वहां उन्हें ऊं पर्वत और भगवान शिव के दर्शन हुए हैं।
विज्ञापन
सरोवर में तारा पुंज के स्नान और ज्योति पुंज बनकर कैलास में जाने की बात वह भी कहते हैं।
कब से इच्छा थी, अब मनौती पूरी हुई
पश्चिम बंगाल से यात्रा पर आए विचेंद्र कुमार वैद्य और उनकी पत्नी इंद्राणी वैद्य पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं। उनका कहना है कि कई सालों से यात्रा पर जाने का मन बनाया था लेकिन मौका नहीं मिल रहा था।
इस बार फरवरी में विज्ञापन देखा। उन्होंने तत्काल केएमवीएन के दिल्ली दफ्तर में संपर्क कर अपना पंजीकरण करा लिया। भगवान ने बुलाया तो उनका सेलेक्शन भी हो गया।