मसूरी से लगे जौनपुर के कफुल्टी गांव के लोग सङक सुविधा से वंचित,कुर्सी पर बैठाकर मरीज को सङक तक पहुंचाने को मजबूर
सार
राज्य गठन के सालों बाद भी मसूरी से सटा कफुल्टी गांव सड़क सुविधा से वंचित है। वहीं जरूरत का सामान भी लोग सिर पर ढोने को मजबूर हैं।मसूरी से सिर्फ छह किलोमीटर की दूरी स्थित जनपद टिहरी के जौनपुर विकासखंड के कफुल्टी गांव की कमला देवी के बीमार होने पर परिजनों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर कुर्सी पर बैठाकर उन्हें कंधों पर ढोया और तीन किलोमीटर पैदल चलकर जोहड़ी गांव तक पहुंचाया। उधर, भाजपा के क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने बताया कि विधानसभा के जो गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं, उन्हें सड़क से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन