फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kabir Ali won the poster competition

पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट कबीर अली ने मारी बाजी

Mon, 09 Dec 2019 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kabir Ali won the poster competition
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत रविवार को कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कैडेट्स ने सम्मेलन हॉल की सफाई भी की। ‘भारत की अखंडता’ विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में महाराणा ग्रुप के कैडेट कबीर अली ने बाजी मारी। शिवाजी ग्रुप की कैडेट निकिता ने दूसरा और अर्जुन ग्रुप की कैडेट अंशिका बिजल्वाण ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र जोशी ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत निर्माण की शुरुआत लोगों को अपने घर से करनी पड़ेगी। यदि हर व्यक्ति अपने घर के आसपास सफाई रखे तो भारत खुद स्वच्छ हो जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कैडेट अन्नू कुमारी ने किया। इस मौके पर डॉ. मुकुल डंगवाल, डॉ. योगेश भट्ट शामिल रहे। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल के आसपास रहने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में सीनियर और जूनियर डिविजन के 172 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर थर्ड ऑफिसर विभा, हवलदार धर्मपाल राणा, इसम सिंह, रघुवीर राणा, त्रिलोक सिंह, संजीव कलूरा, नीरज वर्मा, कुलदीप जोशी, हिमांशु वर्मा, बाबू सिंह चौहान, मनीषा शर्मा, प्रीति जैन, मोहन बिष्ट, आशीष रावत, पीताम्बर तोमर, मोहित, मोहन तोमर, मनीष, सीनियर अंडर ऑफिसर देवेंद्र चौहान, जूनियर अंडर ऑफिसर पंकज बिष्ट, सार्जेंट प्रिया राणा, अर्जुन प्रताप, मुकेश चौहान, कारपोरल सलोनी, आशीष, विपुल चौहान, तन्वी, लांस करपोरल अखिल कैंतुरा, दीपक कुमार, शुभम, योगेश कुमार, विशाल शर्मा, मीनल जोशी, खुशी भंडारी, सार्जेंट शंकर थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed