फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   just say, happy birthday uttarakhand.

हैप्पी बर्थडे उत्तराखंड... तुम जियो करोड़ों साल, साल के दिन हो...

Mon, 09 Nov 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Nov 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
just say, happy birthday uttarakhand.

आज अपना उत्तराखंड तरुणाई के सबसे अहम सोलहवें पायदान पर पहुंच गया है। भाव की दृष्टि से देखें तो यह केदार और बद्री का स्थान है। दोनों दाता। गंगा-यमुना जिसके जल से न जाने कितने तर जाते हैं। फिर हमारे मन में इतना संशय क्यों?

विज्ञापन


कल तक इसके गठन के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने को तत्पर तमाम लोग आज इसका नाम लेते ही क्यों नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं? पलायन की समस्या, बिजली-पानी, स्वास्थ्य-शिक्षा न जाने क्या-क्या अंतहीन समस्याओं का आरोप। आखिर कौन है, इसका जिम्मेदार? क्या उत्तराखंड ऐसा ही था? बिल्कुल नहीं। इसे हम सबने, आती-जाती सरकारों ने जख्म दिए हैं। सबने अपने-अपने फायदे के हिसाब से बस दोहन किया है।

विज्ञापन

...तो मिलकर कहिए, उत्तराखंड तुम ज‌ियो करोड़ों साल

just say, happy birthday uttarakhand.

जो उत्तराखंड की आलोचना करने से बाज नहीं आते, उनसे हम कहना चाहेंगे कि आज उत्तराखंड के 15वें जन्मदिन पर हमारी नजरों से इसे एक बार फिर देखिए। एक नया उत्तराखंड।

वैभवशाली, खूबसूरत, शानदार, प्रगतिशील क्या कुछ नहीं है यहां। दृष्टि बदलिए सब कुछ अच्छा नजर आएगा। कुछ कमियां हैं भी तो इसके लिए इसे या किसी को कोसिए नहीं। एक बार दिल पर हाथ रखकर सोचिए, उत्तराखंड ने आपको क्या कुछ नहीं दिया है। लेकिन आपने इसे क्या दिया? चलिए पहले न सही, आज तो इसे दिल से जन्मदिन की शुभकामनाएं दे डालिए। उत्तराखंड तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हों पचास करोड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed