फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jumping cushions will help bring trapped people down.

Dehradun News: जंपिंग कुशन से ऊंची इमारतों में फंसे लोगों को नीचे लाने में मिलेगी मदद

Wed, 03 Dec 2025 08:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Jumping cushions will help bring trapped people down.
फ़ायर स्टेशन देहरादून में जंपिंग कुशन के प्रशिक्षण के दौरान शामिल फायर कर्मी। फायर
- उत्तराखंड में पहली बार खरीदा गया उपकरण, दून में हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। उत्तराखंड में अब ऊंची इमारतों में फंसे लोगों को जंपिंग कुशन के माध्यम से सुरक्षित नीचे लाया जा सकेगा। प्रदेश में पहली बार इस उपकरण को खरीदा गया है। बुधवार को फायर स्टेशन देहरादून में इसका प्रशिक्षण हुआ। इसमें राज्य के 42 फायर कर्मियों ने भाग लिया। फायर सेफ्टी सिस्टम मुंबई की ओर से आए प्रशिक्षक विश्व प्रकाश और पंकज ने उत्तराखंड अग्निशमन व आपातसेवा के फायर फाइटरों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने ऊंची इमारतों में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित नीचे लाने के लिए जंपिंग कुशन के संचालन, इसकी सही तैनाती, हवा भरने की प्रक्रिया और सेफ्टी चेक्स की जानकारी दी। इसके अलावा वास्तविक परिस्थितियों में जंपिंग तकनीक, एंगल, दूरी और सुरक्षा मापदंडों का भी अभ्यास कराया। डेमो के दौरान डमी को 25 मीटर ऊंचाई से गिराकर जंपिंग कुशन को चेक किया गया। कुशन की ऊंचाई करीब 2.4 मीटर और जंपिंग सरफेस का व्यास लगभग 4.6 मीटर है। अग्निशमन व आपातसेवा के पुलिस महानिरीक्षक मुख्तार मोहसिन ने बताया कि जंपिंग कुशन बहुमंजिला भवनों में आग लगने या किसी भी आपात स्थिति के दौरान फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित नीचे लाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ऐसा सुरक्षा उपकरण है जिसमें ऊंचाई से कूदने पर व्यक्ति को गंभीर चोट लगने और मृत्यु होने की संभावना बेहद कम हो जाती है। इस मौके पर तकनीकी उपनिदेशक संदीप कुमार राणा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी, अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

फ़ायर स्टेशन देहरादून में जंपिंग कुशन के प्रशिक्षण के दौरान शामिल फायर कर्मी। फायर

फ़ायर स्टेशन देहरादून में जंपिंग कुशन के प्रशिक्षण के दौरान शामिल फायर कर्मी। फायर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed