फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JP Nadda in Dehradun News: Today is the last day of JP Nadda uttarakhand visit, will take core group meeting

JP Nadda : अगले 20 दिन में उत्तराखंड के मंत्रियों का फीड बैक लेंगे नड्डा, 26 को फिर बैठेगा का कोर ग्रुप

Mon, 07 Dec 2020 07:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 07 Dec 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda in Dehradun News: Today is the last day of JP Nadda uttarakhand visit, will take core group meeting
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों को ताकीद किया कि वह संगठन को साथ लेकर प्रभारी जिलों में प्रवास करें। उन्होंने कहा कि अगले 20 दिन में वह मंत्रियों का फीड बैक लेंगे। 26 दिसंबर को पार्टी का कोर ग्रुप बैठेगा। बैठक में मंत्रियों के फीड बैक की समीक्षा होगी और इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

 
नड्डा ने ये निर्देश मंत्रियों और कोर ग्रुप के साथ हुई बैठक में दिए। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बैठक के बारे में जानकारी दी। बकौल भगत, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं 20 दिन में मंत्रियों का फीड बैक देखूंगा। प्रत्येक मंत्री अपने प्रभारी जिलों में जाएंगे। वहां रात्रि विश्राम करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठेंगे। एक कार्यकर्ता के घर पर भोजन करेंगे।
विज्ञापन


अपने इस प्रवास में वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ जाएंगे। पूरे प्रवास में सरकार के मंत्री संगठन को साथ लेकर चलेंगे। यह पूछे जाने पर कि  मंत्रियों को प्रवास पर जाने के लिए पहले भी कहा गया था, क्या वे प्रवास नहीं कर रहे हैं? इस पर भगत ने कहा कि वे प्रवास पर गए थे और अब वह और मजबूती के साथ प्रवास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चार दिवसीय दौरे पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन, मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, कमलेश उनियाल व सुनील सैनी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री के साथ प्रवास पर रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रवास के दौरान संगठन और सरकार में समन्वय पर जोर दिया है। भगत के मुताबिक, मुख्यमंत्री के प्रवास पर वह साथ होंगे। जबकि मंत्रियों के साथ प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष रहेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जिलों में जाकर रात्रि प्रवास की घोषणा पहले ही कर चुके थे और उनका हर जिले में एक विधानसभा की समीक्षा का कार्यक्रम है।

नड्डा ने की सरकार की समीक्षा, टटोली नब्ज 

मंत्रियों और कोर ग्रुप की बैठकों में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और राज्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत व पार्टी नेता मयंक गुप्ता ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी और लोक लुभावन योजनाओं का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन किया। इस दौरान नड्डा ने मंत्रियों को निर्देश दिए कि वे इन योजनाओं की एक वीडियो फिल्म बनाकर फील्ड में प्रदर्शित करें ताकि पार्टी कार्यकर्ता के लिए जनता के बीच उनका प्रचार करने में आसानी हो।

पांच-पांच योजनाओं की जानकारी देनी होगी

मंत्रियों को प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच अपने विभागों से संबंधित केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देनी होगी। ये सारी जानकारी तुलनात्मक आंकड़ों के साथ रोचक तरीके से जनता को दी जाएगी।

केंद्र की जनधन, आयुष्मान, सौभाग्य योजना के अलावा कोविडकाल में मोदी के नेतृत्व, उनके फैसलों से स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार, आलवेदर रोड, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन व आत्मनिर्भर भारत पैकेज, वोकल फॉर लोकल पर खास फोकस करेंगे। राज्य सरकार की अटल आयुष्मान योजना, स्वरोजगार योजना, सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना समेत  कई अन्य कल्याणकारी योजनाओं की मंत्री बात करेंगे और फील्ड में कार्यकर्ताओं से उनका फीड बैक लेंगे।

2022 के चुनाव में संजीवनी काम करेगा नड्डा का दौरा : भगत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरान 2022 के विधानसभा चुनाव में संजीवनी का काम करेगा। उनके दिए टिप्स पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कारगर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि उनके इस दौरे से कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है।

हमारा सौभाग्य है कि 120 दिन के प्रवास में उन्होंने उत्तराखंड को प्राथमिकता दी। यह दौरा अत्यंत सफल दौरा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। बताया कि नड्डा ने लगभग 13 सत्रों में बैठक ली। बूथ में जाकर बूथ अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक कर अनूठी पहल की। बैठकों में शत प्रतिशत उपस्थिति रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed