फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JP Nadda in Dehradun News: jp nadda gives five mantra of success

मिशन इलेक्शन : चार दिन के उत्तराखंड दौरे में पांच मंत्र दे गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Tue, 08 Dec 2020 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Dec 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda in Dehradun News: jp nadda gives five mantra of success
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : PTI

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड में अपना चार दिवसीय प्रवास पूरा कर सोमवार को लौट गए। जाने से पहले वह संगठन और सरकार को खास पांच मंत्र दे गए। तीन दिन चली मैराथन बैठकों में शीर्ष नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ताओं से हुए संवाद में उन्होंने साफ किया कि 2022 और 2024 में मिशन इलेक्शन का लक्ष्य हिंदुत्व कार्ड, मोदी मैजिक, मजबूत और सक्रिय सांगठनिक नेटवर्क, निरंतर प्रवास और सहज आचरण से ही सधेगा।

विज्ञापन


ये सारी बातें नड्डा के विचारों और आचरण से बार-बार प्रकट हुईं। अपने 120 दिन के देशव्यापी प्रवास की शुरुआत उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड से यूं नहीं की।  कुंभनगरी हरिद्वार के गंगा तट हर की पौड़ी से प्रवास की शुरुआत के विशेष निहितार्थ हैं।
विज्ञापन


बेशक नड्डा कहें कि यह उनकी दिली इच्छा थी, लेकिन सियासी जानकार इसे आरएसएस और भाजपा का हिंदुत्व एजेंडा मानते हैं। नड्डा ने गायत्री परिवार के संचालक उन प्रणव पंड्या से मुलाकात की, जिनकी संस्था के देश दुनिया में करीब 20 करोड़ अनुयायी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर प्रवास अमित शाह ने भी किया था। शाह के दौरे के अनुभव के आधार पर पार्टी नेताओं ने नड्डा के दौरे को लेकर उसी तरह की धारणाएं बनाई थी, लेकिन शाह के आक्रामक रुख से जुदा नड्डा ज्यादा सहज और संतुलन साधते नजर आए।

नड्डा पहाड़ी हैं, शायद इसलिए पहाड़ के मर्म को समझे

उनकी बातों ने सरकार और संगठन दोनों को सहज किया। कोविडकाल की बंदिशों के बीच पार्टी नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं से उन्होंने जितना भी संवाद बनाया, उसमें उन्होंने निरंतर प्रवास पर फोकस किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से लेकर शक्ति केंद्र के मुखिया और उसकी टीम को निरंतर प्रवास करने की सलाह दी। बदलती राजनीतिक चुनौती से मुकाबला करने के लिए उन्होंने सांगठनिक नेटवर्क के विस्तार पर जोर दिया। उनका मानना था कि भाजपा को रोकने के लिए सभी राजनीतिक दल एकजुट होकर लड़ेंगे, लिहाजा पार्टी को उसी हिसाब से तैयारी करनी है। इसके लिए उन्होंने अपना एजेंडा तय करने का मंत्र दिया।

नड्डा का यह मंत्र पीएम मोदी के नेतृत्व कौशल, केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चाशनी में लिपटा है, जिसे जन जन के कान में फूंकने की उनकी योजना है। इससे साफ हो गया कि प्रदेश में पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ता की जुबान पर मोदी ही नजर आएंगे।

सांगठनिक नेटवर्क की रीढ माने जाने वाले जमीनी कार्यकर्ता के बीच भी उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि संगठन नेतृत्व के जेहन में उनका सबसे ज्यादा ख्याल है। जिला, मंडल और बूथ अध्यक्ष के साथ मंच साझा करना इसी रणनीति का हिस्सा माना गया। साथ ही इसे प्रदर्शित करके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहजता का संदेश भी दिया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रवास के दौरान पहाड़ के मर्म पकड़ पाए। उन्होंने कहा भी, मैं पहाड़ी हूं, इसलिए पहाड़ का दर्द खूब समझता हूं। उन्होंने पहाड़ पर महिलाओं के संघर्ष को बयान किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ हिमाचल का हो या उत्तराखंड का, संघर्ष दोनों ही जगह समान है। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की उज्ज्वला और सौभाग्य योजनाओं का जिक्र किया, कहा कि दोनों योजनाओं ने पहाड़ के लोगों और महिलाओं का संघर्ष कम किया है।

जेपी नड्डा ने लांच किया देवभूमि इनसाडर न्यूज एप

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को देवभूमि इनसाइडर न्यूज एप और वेब न्यूज चैनल की लांचिंग की। यह न्यूज एप जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। इससे पाठकों को एक क्लिक पर प्रदेश के हर इलाके की खबर आसानी से मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि आज डिजिटल मीडिया तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले राज्य में इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी समाचार और जरूरी सूचनाएं तेजी से उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के पक्षधर रहे हैं। न्यूज एप और वेब न्यूज चैनल प्रदेश के मीडिया जगत में नई क्रांति की शुरूआत करने जा रहे हैं। 

इंडिया फोर्थ पिलर प्राइवेट लिमिटेड के सह संस्थापक संदीप विश्नोई ने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां इसकी शुरूआत की जा रही है। इसके अलावा गोवा और छत्तीसगढ़ में भी इसकी शुरूआत करने की योजना है। उन्होंने कहा कि ग्लोबलाइजेशन के दौर में सूचनाओं का प्रवाह तेज होना चाहिए। स्मार्ट सिटी के प्रत्येक नागरिक को स्मार्ट न्यूज प्लेटफॉर्म की जरूरत है। 

उन्होंने बताया कि देवभूमि इनसाइडर एप को आईआईटी खड़गपुर से पास आउट प्रोफेशनल्स की टीम ने तैयार किया है। इसमें पाठकों व दर्शकों की जरूरत और पसंद को प्राथमिकता दी गई है। इस मौके पर एप के संपादकीय प्रभारी अरुणेश पठानिया और बिजनेस हेड सरफराज भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed