फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JP Nadda in Dehradun News: jp nadda Attack on Congress by Pm Modi Work

पीएम मोदी ने छह साल में जितने काम किए, कांग्रेस सोच भी नहीं सकती: जेपी नड्डा

Sun, 06 Dec 2020 09:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Dec 2020 09:14 PM IST
सार

  • सोशल मीडिया वालंटियर परिवर्तन के वाहक- नड्डा

विज्ञापन
JP Nadda in Dehradun News: jp nadda Attack on Congress by Pm Modi Work
जेपी नड्डा - फोटो : Twitter@JPNadda

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल राज किया। लेकिन जितने काम पीएम मोदी ने छह साल में किए, कांग्रेस सपने में भी नहीं सोच सकती है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड के दौरे के तीसरे दिन नड्डा ने सोशल मीडिया वॉलंटियरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया वॉलंटियर परिवर्तन के वाहक हैं। भाजपा ही पहली पार्टी है, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। इसका लाभ पार्टी को मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे विचारों का जन्मजात विरोधी है, उनकी चिंता न करें।
विज्ञापन



इनकी अपने घर में भी नहीं बनती है। कार्यकर्ता को बुरी बातों से दूर रहना चाहिए। भाजपा देश के उज्ज्वल भविष्य की यात्रा में लगी हुई है। हमारी सोच में भारत के हर वर्ग के नागरिकों के उत्तम जीवन की होनी चाहिए। लाल सलाम बोलने वाले समाप्ति के कगार पर है और वंदे मातरम बोलने वाले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। विदेशों में भी वंदे मातरम वालों का गुणगान हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से कहा कि जिन लाभार्थियों को हमारी योजनाओं का लाभ होता है। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर साझा करें। हर कार्यकर्ताओं को अपना लक्ष्य तय करना है।

बैठक में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने कार्यकर्ताओं को आने वाली विभिन्न प्रकार की सोशल मीडिया की कठिनाइयों के बारे में जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

अपनी चिंता छोड़कर, संगठन की चिंता करें : नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि अपनी चिंता छोड़कर संगठन की चिंता करें। रविवार को बीजापुर अतिथि गृह मेें पार्टी विभाग और कार्यालयों की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विभागों का काम महत्वपूर्ण है और किसी को यह काम नीरस लगता हो तो वह इसमें अपने काम का रस भर सकता है।

भाजपा के करीब 30 विभाग हैं और रविवार को आयोजित बैठक में विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। नड्डा ने कहा कि भाजपा में विभाग की परिकल्पना पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की थी। विभागों के जरिए पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर सकते हैं और पार्टी को दिशा देने, पार्टी के विचार, कार्यक्रम को लोगों तक पहुंचा सकते हैं। इनके जरिए पार्टी का विस्तार भी किया जा सकता है। संगठन को चलाने के लिए एकरूपता की जरूरत है। सभी को अपनी चिंता को छोड़कर संगठन की चिंता करनी चाहिए। 

पीएम मोदी का सपना है आधुनिक कार्यालय
विभागों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक जिला कार्यालय का निर्माण पीएम मोदी का सपना है। कार्यालय ही एक ऐसी जगह है जहां अच्छा वातावरण मिलने पर एक अच्छे कार्यकर्ता का निर्माण होता है। प्रदेश में भाजपा प्रदेश कार्यालय को हाईटेक बनाने की शुरूआत कर चुकी है। अब जिला कार्यालयों को लेकर भी काम किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, सह प्रभारी रेखा वर्मा आदि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed