फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JP Nadda in Dehradun News: Congress had also promised agricultural legislation, today came down on protest said jp nadda

कांग्रेस ने भी किया था कृषि कानून का वादा, आज विरोध पर उतर आई : जेपी नड्डा

Mon, 07 Dec 2020 12:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 07 Dec 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda in Dehradun News: Congress had also promised agricultural legislation, today came down on protest said jp nadda
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

भाजपा की बूथ समिति बैठक में एक कार्यकर्ता ने किसान आंदोलन पर सवाल पूछा तो भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जिस कानून को अपने चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा बनाया था, उसे आज भाजपा सरकार ने पास कर दिया तो वह विरोध पर उतर आए। इससे कांग्रेस की पोल खुल गई है।

विज्ञापन


बूथ समिति की बैठक के अंत में भाजपा कार्यकर्ता मीनाक्षी गर्ग ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से किसान आंदोलन पर सवाल पूछ लिया। उन्होंने कहा कि किसान भाईयों का जो आंदोलन है, क्या वह विपक्ष की साजिश है? इस पर जेपी नड्डा ने सहजता से जवाब दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान भाई बात करेंगे तो बात बन जाएगी। बिना बात किए सीधे कैसे बात बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पूरा विपक्ष बहाना ढूंढ रहा है। वह चाहते हैं कि किसी तरह केंद्र की सरकार को अस्थिर किया जाए लेकिन वह नहीं जानते कि वह खुद अस्थिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने खुद अपने घोषणापत्र में कृषि कानून का वादा किया था। आज भाजपा सरकार ने कानून बना दिया तो वादा करने वाले पलट गए और विरोध में उतर आए। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर जनता को समझाना है कि कांग्रेस या दूसरी विपक्षी पार्टियां किस तरह से भड़काने की साजिश कर रहे हैं।

हर बूथ पर 200 कार्यकर्ताओं का व्हाट्सअप ग्रुप बनेगा

प्रदेश में भाजपा हर बूथ पर 200 कार्यकर्ताओं का एक व्हाट्सअप ग्रुप तैयार करेगी। इस ग्रुप पर संगठन के आईटी विभाग के सहयोग से हर 15 दिन में पीएम, सीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय नेताओं, सांसद व विधायकों के विकास से जुड़े विषयों की एक क्लीपिंग तैयार कर भेजी जाएगी। ये निर्देश रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल संवाद के दौरान दिए। 

उन्होंने पार्टी के मंडल अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रमुखों को भी 15 दिन में प्रत्येक शक्ति केंद्र व बूथ पर प्रवास करने को कहा। नड्डा ने पार्टी को केंद्र और राज्य सरकार के बीच का सेतु बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी की यह जिम्मेदारी है कि वह केंद्र और राज्य के अच्छे कार्य को जनता तक पहुंचाए। पार्टी का कार्यकर्ता मूक दर्शक नहीं हो सकता, उसे अपना यह दायित्व समझना होगा कि सरकारों ने अच्छा काम किया है तो उसे वे आमजन तक पहुंचाएं। 

राजनीतिक शौक नहीं मिशन है

नड्डा ने कहा कि राजनीति कोई शौक नहीं, मिशन है। देश के परिवर्तन के लिए हम सब इसके उपकरण हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि पार्टी में मन किया तो आ गए और मन किया तो चले गए। हमें कोई शाबाशी दे या न दें, हमें काम करना है।

कांग्रेस व अन्य दलों के परिवारवाद पर तंज

नड्डा कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के परिवारवाद पर तंज करने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां परिवार की पार्टी हो गई हैं। यह हमारी ही पार्टी है जो परिवार बन गया है। अगर कहीं अनदेखी भी हो जाए, चिंता नहीं करनी है। पार्टी सबकी चिंता करती है।

त्रिवेंद्र और भगत की तारीफ की

पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड त्रिवेंद्र रावत के सहयोग से आगे बढ़ रहा है। विकास की नई गंगा बह रही है। उसमें हम सभी योगदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed