फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   railway overbridge Journey between Laksar and Roorkee will be completed in minutes Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: अब मिनटों में तय होगा लक्सर और रुड़की के बीच का सफर, आरओबी का निर्माण होगा जल्द शुरू

Thu, 22 May 2025 09:14 AM IST
रेनू सकलानी राजीव नामदेव, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की (लक्सर)
राजीव नामदेव, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की (लक्सर) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 May 2025 09:14 AM IST
सार

अब मिनटों में लक्सर और रुड़की के बीच का सफर तय होगा। 44 करोड़ की लागत से बनने वाले आरओबी का निर्माण शीघ्र शुरू होगा।

विज्ञापन
railway overbridge Journey between Laksar and Roorkee will be completed in minutes Uttarakhand News in hindi
रेलवे ओवरब्रिज। (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

वाहन चालकों के लिए लक्सर-रुड़की के बीच का सफर अब सुहाना होने जा रहा है। बहादरपुर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की कवायद अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। आरओबी बनने के बाद लक्सर से रुड़की की दूरी घंटों के बजाय मिनटों में तय होगी।

विज्ञापन

लक्सर-रुड़की मार्ग पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। प्रमुख कुंभ, अर्द्धकुंभ, कांवड़ यात्रा और प्रमुख स्नान पर्वों पर हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को भी हाईवे से डायवर्ट कर इसी मार्ग से हरिद्वार भेजा जाता है। लक्सर - रुड़की के मध्य तीन रेलवे क्राॅसिंग पड़ते हैं। इनमें डोसनी फाटक पर आरओबी बन चुका है।

विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी
ढंढेरा और बहादरपुर रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण प्रस्तावित है। ढंढेरा और बहादरपुर रेलवे क्राॅसिंग पर अक्सर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। ट्रेनों के आवागमन के दौरान क्राॅसिंग बंद रहने से यहां राहगीरों को काफी देर तक इंतजार करने के अलावा जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें बहादरपुर रेलवे क्राॅसिंग पर आरओबी निर्माण की कवायद अंतिम दौर में पहुंच गई है। लोनिवि ने आरओबी के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। रेलवे आरओबी निर्माण पर पहले ही सहमति जता चुका है। इसके बाद अब शासन से स्वीकृति मिलते ही आरओबी निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Trending Videos

15 से 20 मिनट में तय होगी दूरी

लक्सर और रुड़की के बीच की दूरी लगभग 22 किमी है। सामान्य गति से इस दूरी को तय करने में वाहन चालकों को 30 से 40 मिनट का समय लगता है। रेलवे क्राॅसिंग बंद होने या जाम के कारण 22 किमी की इस दूरी को तय करने में ही एक से डेढ़ घंटे तक का समय लग जाता है। आरओबी बनने पर यह दूरी 15 से 20 मिनट में तय होगी।

44 करोड़ की लागत, 800 मीटर होगी लंबाई

लोक निर्माण विभाग की ओर से डिजाइन किए गए प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज की लंबाई 800 मीटर और चौड़ाई 10.5 मीटर है। आरओबी के दोनों ओर करीब 500 मीटर की एप्रोच रोड बनेगी जबकि रेलवे लाइन के ऊपर के हिस्से की लंबाई 37 मीटर होगी। पैदल आवागमन करने वालों के लिए पुल के एक ओर फुटपाथ और सीढ़ियां बनाई जाएंगी। आरओबी निर्माण के लिए लगभग 44 करोड़ की धनराशि का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।

ये भी पढ़ें...एक देश-एक चुनाव: समिति ने टटोली उत्तराखंड की नब्ज, कहा-एक साथ चुनाव पर विरोध करने वालों के तर्क स्पष्ट नहीं

बहादरपुर में आरओबी निर्माण के लिए रेलवे की सहमति मिलने के बाद इस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -अनिल कुमार सैनी, एई लोनिवि, लक्सर डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed