{"_id":"628342886ec1fe7acb7fcfce","slug":"joshimath-the-valley-of-flowers-which-started-smelling-ahead-of-time-will-be-opened-for-tourists-from-1-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ: समय से पहले ही महकने लगी फूलों की घाटी, एक जून से पर्यटकों के लिए खोली जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ: समय से पहले ही महकने लगी फूलों की घाटी, एक जून से पर्यटकों के लिए खोली जाएगी
Tue, 17 May 2022 12:06 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
प्रदीप भंडारी, जोशीमठ
प्रदीप भंडारी, जोशीमठ
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 17 May 2022 12:06 PM IST
सार
फूलों की घाटी जुलाई और अगस्त महीने में अपने चरम पर होती है। इस दौरान घाटी में 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। इसी समय यहां देश-विदेश के सबसे अधिक सैलानी फूलों का दीदार करने आते हैं। इन दो महीनों तक घाटी पर्यटकों से गुलजार रहती है।
विज्ञापन
फूलों की घाटी
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित फूलों की घाटी इस बार समय से पहले ही महकने लगी है। घाटी में कई फूल खिलने लग गए हैं। घाटी में फूलों का समय से पहले खिलने का कारण उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फ का जल्दी पिघलना माना जा रहा है।
फूलों की घाटी विभिन्न तरह के फूलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर अक्सर मई के आखिरी और जून के प्रथम सप्ताह से फूल खिलने शुरू हो जाते हैं। एक जून से घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी, लेकिन इस बार घाटी में दो सप्ताह पहले ही कई तरह के फूल खिल चुके हैं, जिसमें पोटैंटिला, वाइल्ड रोज, मोरया लोगी, फूलीया, प्रिमुला आदि फूल शामिल हैं। 87.50 वर्ग क्षेत्र में फैली घाटी उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित है।
यहां पर बर्फ पिघलने के बाद फूलों के पौधों में नई कोंपलें आने लगती हैं और इसके साथ ही उनमें फूल खिलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस बार भी सर्दियों में अच्छी बर्फबारी हुई थी, लेकिन तेज गर्मी पड़ने से बर्फ तेजी से पिघल गई है, जिससे चलते यहां समय से पहले फूल खिलने शुरू हो गए हैं। फूलों की घाटी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बृज मोहन भारती का कहना है कि घाटी में इस वर्ष फूल खिलने का दौर दो सप्ताह पहले ही शुरू हो गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फ जल्द पिघलने के कारण ऐसा हो रहा है। अभी वहां कई तरह के फूल खिल चुके हैं। घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोली जाएगी।