{"_id":"63bfb8c1aae4aa2afc06187d","slug":"joshimath-sinking-general-manoj-pandey-statement-regarding-ban-on-construction-works-in-joshimath-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Joshimath Crisis: सभी निर्माण कार्यों पर रोक के बीच सेना का बयान आया सामने, जानें क्या बोले- जनरल मनोज पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joshimath Crisis: सभी निर्माण कार्यों पर रोक के बीच सेना का बयान आया सामने, जानें क्या बोले- जनरल मनोज पांडे
Thu, 12 Jan 2023 01:14 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 12 Jan 2023 01:14 PM IST
सार
Joshimath Is sinking: सबसे बड़े संकट का सामना कर रहे जोशीमठ में एहतियात के तौर पर सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगी है। क्षेत्र में सभी निर्माण कार्य पर रोक के बीच जनरल मनोज पांडे का बयान सामने आया है।
विज्ञापन
ले. जनरल मनोज पांडे
- फोटो : ANI
विस्तार
जोशीमठ नगर पालिका और आसपास के क्षेत्र में सभी निर्माण कार्य पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई है। चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के अनुसार जो भी लोग अस्थाई रूप से विस्थापित हुए हैं, उनको राहत सामग्री दी जा रही है। हमारे अधिकारी लोगों से लगातार मिल रहे हैं और उनकी परेशानियों का दूर करने में लगे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Joshimath Crisis: जोशीमठ ने बेपर्दा कर दिया पहाड़ में बेतरतीब निर्माण का सच, इमारतें बनाने में तोड़े गए कानून
विज्ञापन
वहीं अब जनरल मनोज पांडे का बयान सामने आया है। जनरल मनोज पांडे ने कहा कि जहां तक बाईपास रोड (जोशीमठ, उत्तराखंड में) का संबंध है, काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। लेकिन अग्रिम इलाकों तक हमारी पहुंच और परिचालन संबंधी तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ा है। हम स्थानीय प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन